अवैध रूप से झारखंड राज्य से ला रहे थे धान, आए जशपुर पुलिस की गिरफ्त में जशपुर पुलिस ने लोदाम क्षेत्र में पकड़ा,12 टन 90 क्विंटल धान लदे एक पिकअप व टाटा आईसर ट्रक को झारखंड राज्य से अवैध रूप से धान ला, कर रहे थे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा, जिला प्रशासन को जशपुर : वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी का सीजन चालू है, व धान कोचिये सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से धान ला छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी…
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
बगीचा नगर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: 12.79 करोड़ से तैयार होगा भव्य गौरवपथ
नगरवासियों ने CM साय का जताया आभार जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा को वित्तीय वर्ष 2025–26 में अवसंरचना मद के अंतर्गत 12 करोड़ 79 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। नगर पंचायत बगीचा क्षेत्र के तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक गौरवपथ निर्माण कार्य किया जाएगा। यह गौरवपथ न केवल नगर का स्वरूप बदलेगा बल्कि यातायात व्यवस्था, आवागमन और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी बड़ा सुधार लाएगा। नगरवासियों ने इस…
Read Moreभारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे बताया भारत के खेल जगत से जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव, खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और हमारे खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती उत्कृष्टता का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को “भारत के खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय” बताया और कहा कि यह हर भारतीय…
Read Moreजांजगीर-चांपा में खौफ़नाक सड़क हादसा! पाँच की मौत—CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज के सख्त निर्देश
जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गाँव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की दर्दनाक मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस हृदयविदारक दुर्घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल…
Read Moreसंविधान दिवस पर बड़ा आयोजन! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबेडकर चौक में भावपूर्ण नमन, भीड़ उमड़ी सम्मान देने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री…
Read Moreशहर में खौफ का अंत : पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, रायपुर पुलिस ने 256 अपराधियों को थाने में तलब कर दी कड़ी हिदायत, रायपुर में 256 चाकूबाजों की लगवाई लाईन !
256 से अधिक चाकुबाजों/बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों को तलब कर ली गई उनकी परेड एवं दी गई समझाईश. आगामी व्ही.व्ही.आई.पी/व्ही.आई.पी के रायपुर प्रवास तथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार चाकुबाजों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान. अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत् 250 से अधिक चाकुबाजों व अपराधिक तत्वों को किया गया थाना हाजिर. 256 अपराधिक तत्वों में से 09 के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 87 के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कुल 96 आरोपियों के…
Read Moreकिसानों में खुशी की लहर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाई पंजीयन तिथि—अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों को बड़ी राहत अब 30 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीयन एवं पंजीकृत फसल की रकबा संशोधन समिति लॉगिन से होगा त्वरित समाधान जशपुर : किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन हेतु पहले 18 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते…
Read Moreसंविधान के 75 वर्ष : रायपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ
अम्बेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का होगा वाचन रायपुर : भारतीय संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी…
Read Moreबस्तर में शांति की ओर बड़ा कदम : नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता ! 28 माओवादी कैडरों ने छोड़ी बंदूक, अपनाया ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ का रास्ता, 89 लाख के इनामी माओवादी भी शांति की राह पर—बस्तर में 512 से अधिक कैडर 50 दिनों में सरेंडर.
“पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति, बढ़ते विश्वास और व्यापक परिवर्तन का आधार बनती जा रही है। नारायणपुर : नारायणपुर जिले में “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ 28 माओवादी कैडरों—जिनमें ₹89 लाख के इनामी 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं—ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। यह उपलब्धि बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है, जो क्षेत्र में स्थायी शांति, विश्वास और विकास का…
Read Moreसड़कों–पुलों से बदलेंगे ग्रामीण हालात: विजय शर्मा ने दो गांवों में करोड़ों की परियोजनाओं की दी शुरुआत
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 1.98 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा पुल–पुलिया और सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास रायपुर : कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सारी…
Read More