मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में  श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे।…

Read More

डबल सब्सिडी से छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का उजाला, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशनी और राहत

रायपुर, 06 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष सहयोग से दोगुना लाभ मिल रहा है। डबल सब्सिडी और हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प अब साकार होने लगा है। इस योजना से न केवल बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध होगा। आवासीय मकानों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ, किफायती और…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

रायपुर, 06 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। उनका निधन संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए ही नहीं,…

Read More

गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही, गृहमंत्री विजय शर्मा शांति बनाये रखने में असफल, शांति भंग करने वालों को सरकार का संरक्षण – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/05 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा: भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई, एनएचएम कर्मचारियों और मितानिनों पर जारी है अत्याचार

रायपुर/05 सितंबर 2025। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक हो गये एनएचएम और मितानिन बहने हड़ताल पर है और भाजपा सरकार उन पर बर्बरतापूर्वक कार्यवाही कर रही है, लाठीचार्ज कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है और 25 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कार्यवाही की गयी है। कांग्रेस उसकी निंदा करती है यह…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बगीचा, जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 50-50 लाख मुआवजे की मांग हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

रायपुर, 5 सितंबर 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बगीचा जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा प्रति, मान. श्री विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर (छ.ग.) विषयः- बगीचा, जशपुर हादसे से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रूपयें आर्थिक मुआवजा प्रदान करने बाबत्! बगीचा, जशपुर में दिनांक 03.09.2025 को गणेश विसर्जन के दौरान 04 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, साथ ही 20 से अधिक लोग घायल हुए। इस भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश…

Read More

औसत से ज्यादा बरसात : जशपुर जिले में सितंबर तक 9130.3 मिमी वर्षा दर्ज, बीते 10 साल का आंकड़ा पीछे छोड़ा

जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9130.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 सितम्बर तक की स्थिति में 8654.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 205.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1074.3 मिमी, मनोरा में 1098.9 मिमी, कुनकुरी में 1268.0 मिमी, दुलदुला में 574.9 मिमी, फरसाबहार में 730.7 मिमी, बगीचा में 985.5 मिमी, कांसाबेल में 844.3 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

करमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी…

Read More

जशपुर में विकास की नई राहें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13.46 करोड़ की लागत से चार उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

विकास की स्वीकृति से बदल रही है जशपुर की तस्वीर : अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार जशपुर, 04 सितंबर 2025 : जिलेवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क और पुल-पुलिया का तेजी से विकास कर रहे हैं। जिले में पुल-पुलिया की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने चार वृहद पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इनमें गुलझरिया बम्हनी मार्ग पर श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर रायपुर, 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री…

Read More