मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक सौगात: कुनकुरी का छठघाट तालाब अब बनेगा धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन का भव्य केंद्र – 5 करोड़ 17 लाख की मिली मंजूरी

कुनकुरी नगर को मिलेगी नई पहचान, छठघाट तालाब विकास हेतु 5 करोड़ 17 लाख रुपए की मिली मंजूरी… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश से अधोसंरचना विकास योजनाओं को मिल रहा बल जशपुर, 18 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश से जशपुर जिले में निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। जिले की जनता की मांगों और समस्याओं का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री लगातार अधोसंरचना, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में नए कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं।इसी कड़ी में राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट

रायपुर 17 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम महादेव घाट, रायपुर में आयोजित खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व…

Read More

आदि कर्मयोगी अभियान से बदलेगा जनजातीय गांवों का भविष्य, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, कहा– आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ेगा आदि कर्मयोगी अभियान, मिलेगा जमीनी बदलाव

मुख्यमंत्री ने आदि सेवा पर्व पखवाड़ा का किया शुभारंभ 8370 विद्यार्थियों को 6.2 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति व भोजन सहायता राशि ऑनलाइन जारी रायपुर 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित सड्डू के प्रयास आवासीय विद्यालय में आदि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ  किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय गांवों के जमीनी बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ को मिली नई रेल सौगात: मुख्यमंत्री करेंगे रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री 18 सितम्बर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा रायपुर, 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 सितम्बर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से प्रातः 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री रोहित साहू की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से…

Read More

सीएम विष्णु देव साय ने श्रम विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, स्वास्थ्य शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से श्रमिकों को मिल रही नई सौगातें

रायपुर, 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में 55 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण, श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। निर्माण श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए महासमुंद, बिलासपुर और राजनांदगांव जिलों में विशेष प्रशिक्षण…

Read More

65 करोड़ सीधे खातों में! विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को सीएम विष्णु देव साय की ऐतिहासिक सौगात, मकान और ई-रिक्शा अनुदान में भी बड़ा इजाफा

श्रमवीर समाज की रीढ़ हैं, उनके योगदान से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये की घोषणा श्रमिकों के मकान निर्माण हेतु अनुदान राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा पंजीकृत श्रमिकों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ, निकायों की स्वच्छता हेतु रवाना किए कचरा कलेक्शन वाहन

नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की…

Read More

भगवान विश्वकर्मा को नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – श्रम और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय विश्वकर्मा जी को

श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Read More

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की मुलाकात – महिला एवं बाल कल्याण पर केंद्र-राज्य साझेदारी पर जोर

रायपुर 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री…

Read More

जशपुर से उठी राष्ट्रप्रगति की लौ! मोदी जन्म दिवस पर कौशल्या साय ने किया पौधारोपण, शाम को भव्य दीप प्रज्वलन से आलोकित होगा कुनकुरी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर जशपुर में ऐतिहासिक आयोजन – कौशल्या साय का पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र एकता का संदेश जशपुर, 17 सितंबर 2025 : आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने प्रातः 9 बजे बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार…

Read More