जशपुर, 22 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए और नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
बीमारी ने रोकी पढ़ाई, लेकिन नहीं रुकी आवाज़: दिव्यांग सरस्वती सोरेन ने नागपुरी संगीत से जीता दिल, सीएम ने थामा हाथ
जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया हौसला, प्रोत्साहन राशि पाकर परिजनों ने सीएम का जताया आभार जशपुर, 22 अगस्त 2025/ प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। जशपुर जिले के झोलंगा गांव की नन्हीं सरस्वती नायक इसका जीवंत उदाहरण है। दिव्यांग होने के बावजूद सरस्वती ने अपने हौसले और लगन से नागपुरी संगीत की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है।कम उम्र में ही उसकी मधुर आवाज और गहन साधना ने लोगों का दिल जीत लिया है। सरस्वती की यह संघर्षभरी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर, निवेश और साझेदारी को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत रायपुर, 21 अगस्त 2025/ भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है। टोक्यो (22–24 अगस्त) में प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस एवं…
Read More6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के बाद अब जापान-दक्षिण कोरिया से होगी नई डील! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले उद्योग मंत्री देवांगन
रायपुर, 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य भेंट की। श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनके प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता…
Read Moreजशपुर: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी–कर्राडांड से दुलदुला मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी
ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार अब ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा जशपुर, 20 अगस्त 2025/ लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और पहल पर फोटकोसेमर–सजापानी–केंदापानी से कर्राडांड होते हुए दुलदुला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के बन जाने से विकासखंड…
Read Moreसाय सरकार का बड़ा संदेश! गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को मंत्री बनने पर CM ने दी शुभकामनाएँ
रायपुर, 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल रमेन डेका ने तीन नए मंत्रियों को दिलाई शपथ
गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब बने नए मंत्री रायपुर, 20 अगस्त 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read Moreग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में अत्याधुनिक ओ-एआरएम विथ AI नेविगेशन मशीन का किया शुभारंभ
रायपुर, 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में स्पाइन चिकित्सा हेतु अत्याधुनिक ओ-एआरएम विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नेविगेशन मशीन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 20 माह के इस अल्प समय में राज्य सरकार ने गांव से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य क्षेत्र की बुनियादी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया है। इसका परिणाम है कि हमारे स्वास्थ्य केंद्रों को लगातार उच्च स्तरीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज की मुलाकात, अयोध्या में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ हेतु दिया आमंत्रण
रायपुर, 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रीरामहर्षण मेथिल संख्य पीठाधीश्वर, श्री अयोध्याधाम से पधारे स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 5 से 14 अक्टूबर 2025 तक अयोध्या, उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम मंत्र जप अनुष्ठान महायज्ञ” के भव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के…
Read More“स्टेट कैपिटल रीजन से विकास की रफ्तार दोगुनी होगी” : CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, भिलाई को 241.50 करोड़ की सौगात और नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा
रायपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर…
Read More