समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ ‘समर्पित’ की “वित्तीय शिक्षा पुस्तिका” का विमोचन किया। समर्पित संस्था के समन्वयक पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके। उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप…
Read MoreTag: रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार ’’एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ एवं ’’एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष, राज्य नीति आयोग विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय, नवा रायपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद सतत् विकास लक्ष्य (SDG) जिला स्तर तक स्थानीयकरण एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार की गई ’’एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023़’’ एवं ’’एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह द्वारा इस…
Read Moreजिले में अवैध रेत उत्खनन, रेत परिवहन एवं भंडारण पर हो रही लगातार कार्यवाही
तहसील क्षेत्र आरंग, नवापारा, मंदिरहसौद में की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा ज़िले में रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम की कार्यवाही की गई। जाँच के दौरान ग्राम हरदीडीह तहसील आरंग से एक चैन मशीन जब्त किया गया, जिसे थाना आरंग में रखा गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चम्पारण तहसील नवापारा में जाँच के दौरान मशीन चालक द्वारा मशीन को नदी की दूसरे छोर जो कि गरियाबंद ज़िले में आता है, में ले…
Read Moreअनुशासन, साहस और निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए प्रेरित करता है एनसीसी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ सेना, थल सेना और वायु सेना कैडेट को भी मिला पुरस्कार समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एनसीसी ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। मुख्यमंत्री आज अपने…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने पंडरिया क्षेत्र के लिए पांच निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगी स्वास्थ्य की आपातकालीन सुविधाएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए 5 निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को अब आपातकालीन सुविधा 24 घंटे 7 दिन मिलेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप और विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज मुझे…
Read Moreबिना अनुमति अधिकारी/कर्मचारी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से अब नहीं मिल पाएंगे, मुलाकात से पहले लेनी होगी विभागीय अनुमति, राज्य शासन ने जारी किया परिपत्र
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अपनी निजी समस्या के कारण मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने के लिए उचित माध्यम से अनुमति प्राप्त करना होगा। यदि कोई शासकीय सेवक विभागीय चैनल की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होता है तो इस प्रकार की उपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 21 के अंतर्गत कदाचरण मानी जाएगी और संबंधित शासकीय सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस आशय से संबंधित परिपत्र में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह ग्राम बगिया में की धान की बुवाई, किसानों के अच्छे फसल की कामना की
मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में बगिया में अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ अच्छी उपज की कामना के लिए खेतों की पूजा-अर्चना कर किया बीज छिड़काव समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनी कर परंपरा…
Read Moreमेहनत ने दिलाई सफलता, सपने हो रहे साकार, प्रयास के 33 छात्रों का आईआईटी में हुआ चयन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : गांवों के युवाओं का अब सपना साकार होने लगा है। रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास में तैयारी कर रहे 33 छात्रों ने जेईई मेंस एडवांस की परीक्षा में उत्तीर्ण कर आईआईटी में क्वालीफाई कर परचम लहराया है। युवाओं ने कड़ी मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इससे उनका उत्साह दोगुना हो गया है। इन युवाओं का सपना है कि वे बेहतर संस्थान से शिक्षा लेकर गांवों की तरक्की कर आगे बढ़ाए। इनकी काउंसिल प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही उन्हें अच्छे संस्थान आबंटित हो…
Read Moreनैतिकता होती तो विधायकी के साथ मंत्री पद भी छोड़ देते, मुख्यमंत्री साय बृजमोहन को मंत्री पद से करें बर्खास्त – प्रदेश कांग्रेस दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे ? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को किया जाएगा नगद भुगतान
इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर होने की वजह से मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत की दृष्टि से दिए निर्देश हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर किया जाएगा नगद राशि का भुगतान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को यह निर्देश जारी किए…
Read More