भूपेश की लबरा सरकार उन्हीं के डबरों में डूबेगी : परिवर्तन यात्रा में प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल की गर्जना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की लबरा भूपेश सरकार यहां के डबरों में डूब जाएगी। फिर चाहे वह सड़क के डबरे हो या घोटालों के, अपराध के डबरें हो या अव्यवस्था के, इस सरकार का डूबना तय है। डबरा में तो बहुत पानी होता है, इस सरकार को तो चुल्लूभर पानी में डूब जाना चाहिए। वे गांधी चौक में परिवर्तन यात्रा के दौरान उमड़ी विशाल जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…

Read More

यूपी की करारी हार प्रियंका अब तक भूली नहीं – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियंका गांधी के वक्तव्य पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है। यही सब उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में कर रही है। शहर में 17 साल की नाबालिग युवती से बलात्कार हो रहा हो जाता है, रक्षाबंधन पर बलात्कार, शिक्षिका से बलात्कार। समझ नहीं आ रहा कांग्रेस सरकार इस प्रदेश को कि अंधेरे में ले जा रही है। कानून व्यवस्था…

Read More

कांग्रेस सरकार के पास सड़क के गड्ढे भरने पैसे नहीं, चुनाव देखकर फ्लाईओवर बनाने की बात कर रहे- बृजमोहन

भाजपा विकास की तथा कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है – बृजमोहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को विकास की याद आई है। इतने दिनों तक कुंभकरण की तरह गहरी नींद में सो रहे थे। छत्तीसगढ़ की सड़कें खस्ताहाल है। राजधानी रायपुर में इतने गड्ढे है कि राहगीर हादसे के शिकार हो रहे हैं। पांच साल में ये सरकार गड्ढे तक नहीं भर पाई, अब ये फ्लाईओवर बनाने के सपने दिखा रहे हैं। जनता ने इस बार भाजपा सरकार बनाने तय कर लिया है। इसलिए कांग्रेसियों…

Read More

भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भा.प्र.सं. रायपुर ने “फार्माकोविजिलेंस में जनसामान्य के विश्वास को बढ़ावा देना” विषय पर राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू) द्वारा एक पहल है। 21 सितंबर, 2023 को, 3:30 बजे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर भा.प्र.सं रायपुर आए और फार्माकोविजिलेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अतिथि वक्ता डॉ. नितिन आर. गायकवाड़, प्रोफेसर और फार्माकोलॉजी विभाग के हेड, समन्वयक, एएमसी, एआईआईएमएस रायपुर, संग डॉ. योगेंद्र केचे, अतिरिक्त प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी, एआईआईएमएस रायपुर और डॉ. पुगाजेंथन थंगराजू, अतिरिक्त…

Read More

प्रियंका गांधी रेप पीडिता के परिजनों से क्यों नहीं मिली, भिलाई के सरकारी आयोजन में शामिल होना जरूरी समझा – धरमलाल कौशिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में घोटाले की सरकार और गुंडा राज चल रहा है। पूरे प्रदेश में कोल मफिया, रेत मफिया, शराब मफिया इसके अलावा जितने प्रकार के अनैतिक कृत्य हो रहे है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में जारी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन जशपुर के बगीचा में एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश…

Read More

राजधानी में नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकारापन का शर्मनाक उदाहरण : प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू का तीखा हमला – वहशी दरिंदों ने किशोरी की अस्मिता को लहूलुहान किया लेकिन बघेल से लेकर प्रियंका तक सबने मुँह में दही जमा रखा है

रंजना ने पूछा : ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ जैसी जुमलेबाजी करने वालीं प्रियंका क्या लहूलुहान होती नारी अस्मिता को सियासी नफा-नुकसान के तराजू पर तौलने में यकीन करने लगी हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक की अस्मिता कहीं सुरक्षित नहीं रह गई है। श्रीमती साहू ने कहा कि राजधानी के बीचो-बीच जयस्तंभ चौक के करीब एएसपी दफ्तर के पास मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग…

Read More

भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है : भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने संसद में कहा – चंद्रयान-3 की सफलता और नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होना दृढ़निश्चयी, संकल्पवान नेतृत्व के कारण ही संभव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सांसद (राजनांदगाँव) संतोष पांडेय ने कहा है कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसी के समानांतर महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन विधेयक को प्रस्तुत करना और संसद में पारित कराना दृढ़निश्चयी, संकल्पवान नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। श्री पांडेय गुरुवार की देर रात लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता व महिला आरक्षण पर अपने विचार रख रहे थे। भाजपा सांसद श्री पांडेय ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का जो डंका बज…

Read More

छत्तीसगढ़ आकर प्रियंका प्रदेश के किसानों और माता-बहनों से झूठ बोलकर चली गईं : प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा का पलटवार – उप्र के किसान को अपने धान की कीमत पता है, प्रियंका तो यह बताएँ कि छत्तीसगढ़ के किसानों को क्या कीमत मिलेगी?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ आईँ और झूठ परोस कर चली गईं। यहां आकर प्रदेश के किसान भाइयों और माता-बहनों से झूठ बोलकर चली गईं कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आकर धान खरीदने का श्रेय लेते हैं, मैं यूपी से आती हूं और उनसे पूछना चाहती हूं कि यदि मोदी की सरकार छत्तीसगढ़ का धान खरीद रही है, तो उत्तरप्रदेश के किसान अपना धान 1200 से 1400 रु में क्यों बेच रहे हैं? वहां…

Read More

शराबबंदी के वादे पर मातृ-शक्ति से धोखाधड़ी करने वाली प्रदेश सरकार को अब इस शराब का नशा चढ़ गया : भाजपा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजपूत व पूर्व संसदीय सचिव पावले ने पूछा :  लखमा क्या छत्तीसगढ़ की जनता को शराबी मानते हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले ने कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मंत्री लखमा अपने बयान से जिस तरह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, इसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भुगतना…

Read More

उच्च न्यायालय ने पीएससी घोटाले का पर्दापाश किया, माननीय न्यायालय से पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग – ननकीराम कवंर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं विधायक ननकीराम कवंर ने कहा है कि पीएससी घोटाले के मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने भूपेश सरकार का काला चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। 2021 की लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा के परिणाम में जिस प्रकार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सचिव प्रदेश के अन्य उच्च अधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं के परिजन बड़ी संख्या…

Read More