हस्तिनापुर गौ तस्करी काण्ड में मारे गये ग्रामीण के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की उठी मांग, नारायणपुर थाना पहूंचे ग्रामीण, आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की हो रही मांग

कलेक्टर जशपुर के नाम मांग का ज्ञापन सौपा गया नायब तहसीलदार को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर में गौ तस्करों की गाड़ी की ठोकर से ग्रामीण की मृत्यु के मामले को लेकर गौ रक्षक ग्रामीण एवं विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहनी संगठनों के साथ जशपुर राज परिवार के विजय आदित्य सिंह जूदेव नारायणपुर पहूंचे और गौ तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की मांग के साथ मृतक शिवशंकर राम के परिजनों को 50 लाख रूपया मुआवजा एवं परिवार के एक व्यक्ति…

Read More

ग्रामीण के बाड़ी में लगे जाली वाला फेसिंग तार को चुराकर सायकल में लोड कर भाग रहे दो आरोपियों को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ फेसिंग तार कीमत छः हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सायकल की गई जप्त.

आरोपियों के विरूद्ध थाना तुमला में धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध  थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम कोल्हेनझरिया की घटना, आरोपियों की गिरफ्तारी में ग्रामीणों का रहा विशेष सहयोग. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मंजीत साय पैंकरा उम्र 46 साल निवासी कोल्हेनझरिया कंवरपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 07 जुलाई 2023 की रात्रि में अपने घर में सोया हुआ था। रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास…

Read More

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना : दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणजनों को भी मिला योजना का लाभ, निःशुल्क दवाई की सुविधा भी कराई जा रही उपलब्ध

कुल 7072 शिविर लगाकर की गई 6 लाख 64 हजार ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : जशुपर जिले के दूरस्थ वनाचंल क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत ग्रामीणजनों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।  बाजार में आने वाले ग्रामीणों का शुगर, बी.पी., खून जांच, मलेरिया जांच एवं अन्य जांच की जा रही है और उन्हें निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को उच्च अस्पतालों में रेफर…

Read More

जशपुर का पाठ क्षेत्र मिर्च की खेती के लिए हो रहा प्रसिद्ध : मिर्च की खेती से महिलाएं स्व-रोजगार की राह पर

काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय, टमाटर, मिर्च, टाऊ और आलू की खेती जशपुर को दिला रही नई पहचान   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : जशपुर के किसान के द्वारा काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय की खेती के साथ पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर, बगीचा के पाठ क्षेत्रों में हरी मिर्च और टाऊ एवं आलू की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही हैं। अब महिलाएं स्व-रोजगार की राह में चलकर आत्मनिर्भर बनती चली जा रही है। समूह की…

Read More

मवेशियों से भरी तेज रफ्तार पिक-अप की ठोकर से ग्रामीण की मृत्यु, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा एक मौके से फरार, नारायणपुर पुलिस कर रही मामले की जांच, थाने में जुटने लगी भीड़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/नारायणपुर उमाशंकर खत्री, नारायणपुर अंबिकापुर से झारखण्ड मवेशी लेकर जा रही तेज रफ्तार पिक-अप ने ग्राम हस्तिनापुर के पास एक ग्रामीण को जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद पिक-अप से सवार चालक एवं सह चालक मौके से भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया। नारायणपुर पुलिस ने पिक-अप व मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना की सूचना…

Read More

दुष्कर्म के दो अलग-अलग प्रकरण में कुल दो आरोपियों को थाना नारायणपुर पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में अपराध किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम की 35 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 06 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि माह फरवरी 2023 में वह अपने ग्राम में मकान बनवा रही थी, उसी दौरान 35 वर्षीय आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ काम करने आया था। दिनांक 15 फरवरी 2023 के प्रातः 7:00 बजे से…

Read More

पत्नि के साथ घर के आंगन में बैठकर बात कर रहा था कि तीन लोग हथियार के साथ आये और करने लगे मारपीट, टांगी से भी हमला कर किया घायल, पुलिस ने तीन लोगो को लिया हिरासत में, थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोपा की घटना

पुरानी रंजिश को लेकर अमर्यादित व्यवहार कर टांगी पासा एवं डंडा से ग्रामीण के उपर प्राणघातक हमला करने वाले 3 आरोपियों को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना सन्ना में आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 294, 323, 307, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सन्ना : दिनांक 6 जुलाई 2023 को प्रार्थी गोपाल राम चौहान उम्र 55 साल निवासी कोपा ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह उक्त दिनांक के दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर के आंगन में पत्नी के साथ…

Read More

जशपुर कलेक्टर के अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन तैयारी के संबंध समीक्षा बैठक संपन्न : नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

निर्वाचन संबंधी कार्य प्राथमिकता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल  एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन  तैयारी के संबंध समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारु रुप से संपादन हेतु निर्वाचन संबंधी कार्य को सर्व प्रथम प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया तथा ईवीएम मशीनों के प्रचार-प्रसार हेतु नोडल ऑफिसरों…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत पण्डरापाठ के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक ने कुपोषित मुक्त पंचायत का लिया संकल्प : ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन का दिख रहा सकारात्मक परिणाम

पहाड़ी कोरवा कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार दुध, केला, अंडा खिला कर किया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : ग्राम पंचायत पण्डरापाठ के चुदापाठ गांव के तीन आंगनबाड़ी केंद्र के 30 बच्चों को कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के पहल पर सरपंच श्रीमती जलमुनी बाई ,सचिव गणेश यादव रोजगार सहायक एवं वार्ड पंचों के द्वारा तथा महिला बाल विकास के सुपरवाइजर सरस्वती यादव के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओ के कूपोषीत बच्चों को पौष्टिक आहार दुध,केला,अंडा खिला कर कुपोषित मुक्त पंचायत का संकल्प के साथ अभियान चलाया जा…

Read More

जशपुर जिले में टसर कीटपालन से बढ़ी आमदनी, पीपीसी केन्द्र कांसाबेल में 72 हेक्टयर वन भूमि पर रेशम विभाग ने किया है साजा, अर्जूना टसर खाद्य पौधरोपण, ग्राम के 45 हितग्राही कर रहे टसर कीट पालन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : रेशम उत्पादन एक ग्रामीण कृषि आधारित उद्योग है जो कि विश्व स्तर पर अपनाया जा रहा है। इससे बहुत ही अधिक मांग में रहा प्राकृतिक रेशम जो कि वस्त्रों की रानी भी कहलाता है। यह ग्रामीण कृषकों के लिए उत्तम है और निर्धनों को पर्याप्त आय व रोजगार का अवसर प्रदान करता है। जिससे कम समय में अधिक रोजगार और आकर्षक आय प्राप्त होती है। पीपीसी केन्द्र कांसाबेल में 72 हेक्टयर वन भूमि में विभाग द्वारा साजा ,अर्जूना टसर खाद्य पौधरोपण कराया गया है…

Read More