‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता रायपुर, 13 अप्रैल 2025/ भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात…
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
रायगढ़ के लैलूंगा से सनसनीखेज मामला : महिला पर दो बार हमला, जंगल में पीछा कर की छेड़खानी, शाम होते ही घुसा घर में और करने लगा छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में.
महिला से छेड़खानी का मामला, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. रायगढ़. 10 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें आरोपी मनमोहन महंत द्वारा पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस को जन्म…
Read Moreछत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025, जिलों में समितियों के गठन के निर्देश
रायपुर, 10 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। यह नीति, नक्सल हिंसा में पीड़ित हुए व्यक्तियों एवं परिवारों जैसे कि मृत्यु, गंभीर घायल या स्थायी अपंगता के शिकार लोगों के…
Read Moreपुराने केस, नई कार्रवाई! जशपुर पुलिस ने पकड़े लंबे समय से फरार निगरानी बदमाश, लूट-चोरी के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
थाना पत्थलगांव में दर्ज चोरी व लूट से संबंधित तीन प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी तीन स्थाई वारंट का एक आरोपी, थाना फरसाबहार में दर्ज चोरी के मामले में फरार एक आरोपी व थाना कुनकुरी में दर्ज चोरी के प्रकरण में फरार एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। 1.थाना पत्थलगांव में गिरफ्तार स्थाई वारंटी का नाम:- शिवम कुमार नट, उम्र 23 वर्ष निवासी दीवानपुर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर ( छ. ग) 2. थाना फरसाबहार में गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम:- राजकुमार यादव उम्र 35 वर्ष निवासी…
Read Moreअधिकारियों-कर्मचारियों को वर्षों से लंबित ग्रेच्युटी राशि का भुगतान : स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस और पूर्व अधिकारियों-कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर 300 अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, जीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स के भुगतान का खुला रास्ता रायपुर. 9 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर भिलाई नगर निगम में वर्ष 2018 से लंबित सेवानिवृत्त व दिवंगत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। वर्षों से लंबित जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स का भी भुगतान अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया है। लंबे समय से इन राशियों का इंतजार कर रहे भिलाई नगर निगम…
Read Moreरायगढ़ से बरगढ़ तक बाइक चोरों की साजिश उजागर : ओडिशा तक फैला था बाइक चोर गिरोह का जाल, एक किशोर सहित 5 आरोपी गिरफ़्तार, 3.33 लाख की चोरी का खुलासा, साइबर सेल और पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही.
एक विधि के संघर्षरत बालक सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों ने चोरी 10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल, करीब ₹3.33 लाख की संपत्ति बरामद. चोरी की वारदातें रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा तक होने का खुलासा. चोरी की संपत्ति खरीद-बिक्री में सम्मिलित सभी आरोपियों के पास से चोरी का माल जब्त. गिरोह द्वारा चोरी की गई संपत्ति में डेस्टिनी स्कूटी, डिस्कवर, स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और लिवो बाइक सम्मिलित रायगढ़. 9 अप्रैल 2025 : साइबर सेल व थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक संगठित बाइक चोरी…
Read Moreरायपुर में नशे के विरूद्ध कार्यवाही : पुलिस ने खो-खो तालाब के पास मारा छापा, गांजा बेचता आदतन अपराधी किशोर गांजा के साथ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध. विधि से संघर्षरत आदतन बदमाश बालक से मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 280 ग्राम कीमत 22,000/- रुपए किया गया जप्त. रायपुर. 8 अप्रैल 2025 : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा…
Read Moreढक्कन टूटा और चली गई जान! कुनकुरी में सेप्टिक टैंक हादसे में महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
कुनकुरी, 8 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लम्बीटोली गांव में एक महिला की सेप्टिक टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आसोमती बाई (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में दुर्घटनावश गिर गईं और ढक्कन टूटकर उनके ऊपर गिर जाने से दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। थाना कुनकुरी में मर्ग क्रमांक 24/2025 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के…
Read MoreBREAKING : धर्मांतरण का दबाव, मानसिक उत्पीड़न और परीक्षा में रोकने की धमकी के गंभीर आरोप में हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की प्राचार्या पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर..!
कुनकुरी (जशपुर), 8 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले स्थित हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज, कुनकुरी एक बड़े विवाद में घिर गया है। कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर विंसी जोसेफ पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया और इंकार करने पर मानसिक प्रताड़ना, शैक्षणिक बहिष्कार तथा झूठे आरोपों में फंसाने की धमकियाँ दी गईं। छात्रा की लिखित शिकायत पर कुनकुरी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 351(2) और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा…
Read Moreजांजगीर पुलिस की बड़ी सफलता : ग्राहकों की जानकारी के बिना 100 से ज्यादा सिम जारी करने वाला फर्जी सिम घोटाले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस ने भेजा जेल.
पूर्व में फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल (POS) दो संचालकों एवं तीन एजेंटो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. जांजगीर-चांपा. 7 अप्रैल 2025 : जांजगीर जिले में फर्जी सिम कार्ड जारी कर मोबाइल धोखाधड़ी करने वाले रैकेट के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में इस मामले में दो पीओएस संचालकों और तीन एजेंटों को पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। यह कार्यवाही साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण…
Read More