साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी और ओटीपी किसी से साझा न करें : मुख्यमंत्री रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां…
Read MoreTag: #vishnudevsai
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में सदैव रहेंगे स्मरणीय
रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य के निर्माता हैं। अटल जी का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे बहुमुखी प्रतिभा…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व 17 प्लाटून ने परेड में किया आकर्षक मार्च पास्ट उत्कृष्ट दलों को मिले पुरस्कार रायपुर, 15 अगस्त 2025 / राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन भी किया। समारोह में 17 प्लाटूनों ने भव्य मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मार्च…
Read Moreजन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रदेशवासियों से आत्मनिर्भर भारत – आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का आव्हान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें मिला स्वतंत्रता का उजाला जनजातीय नायकों का बलिदान देशभक्ति की अद्भुत मिसाल अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष को हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक राष्ट्रहित में प्रदेशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील रायपुर में शीघ्र ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का किया शुभारंभ शहरों को संवारने मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, रोशनी से आलोकित हुआ मुख्यमंत्री निवास
रायपुर 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उल्लखेनीय है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास रोशनी में जगमगा उठा है। मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक लाइटों…
Read Moreभारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक मुहर – मुख्यमंत्री श्री साय ने S&P अपग्रेड पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई
18 साल बाद भारत की रेटिंग में सुधार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया देश की आर्थिक मजबूती का प्रमाण रायपुर 14 अगस्त 2025 / वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-’ से बढ़ाकर ‘BBB’ तथा अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ कर स्थिर दृष्टिकोण (Stable Outlook) के साथ अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अपग्रेड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक नीतियों की मजबूती, राजनीतिक स्थिरता और…
Read Moreरायपुर में गूंजेगा स्वतंत्रता दिवस का जश्न – मुख्यमंत्री साय फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, वीर जवानों को मिलेगा सम्मान
पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री प्रातः 9 बजे ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे रायपुर, 14 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लेकर जिला मुख्यालयों, कस्बो एवं गांवों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री परेड के आकर्षक…
Read Moreस्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
धरमजयगढ़ में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा धर्मांतरण पर प्रभावी रोक के लिए विधानसभा में कानून लाने की घोषणा रायपुर 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने “घर वापसी” के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल, कहा- भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा
रायपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक स्थानों पर हिंसा…
Read Moreजशपुर को मिलेगा सिंचाई और विकास का तोहफा —मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर फरसाबहार पम्पशाला एनीकट कार्य को 28.02 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
जशपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल से राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले विकासखंड-फरसाबहार की पम्पशाला एनीकट योजना कार्य हेतु प्रथम चरण में एनीकट की लागत राशि रू. 2802.91 लाख अठाईस करोड़ दो लाख इक्यानबें हजार) मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़कों का विस्तार, मेडिकल कॉलेज की सुविधा, 200 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, हार्टिकल्चर कालेज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए…
Read More