नवरात्रि नवमी पर भक्ति का उत्सव : सीएम साय के निवास में भक्ति और आस्था का संगम, श्रीमती कौशल्या साय ने धोए नौ कन्याओं के चरण, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन और पारंपरिक भोज.

मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ नौ कन्या भोज का आयोजन. CM साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्याओं का पद प्रक्षालन कर किया पूजन. कुनकुरी/जशपुर. 02 अक्टूबर 2025 : नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं उपस्थित होकर नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया, उनके चरण धोए और ससम्मान पारंपरिक भोजन परोसा। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चुनरी, कुमकुम और पुष्प अर्पित किए…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, रोशनी से आलोकित हुआ मुख्यमंत्री निवास

रायपुर 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उल्लखेनीय है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास रोशनी में जगमगा उठा है। मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक लाइटों…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए।…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन

रायपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

Read More