जशपुर ब्रेकिंग : निलंबन पर प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर का विरोध, प्रशासनिक कार्रवाई को बताया पूर्वनियोजित और अन्यायपूर्ण

जशपुर, 22 सितम्बर 2025। जशपुर जिले के दुलदुला से निकल रही है एक ऐसी कहानी, जिसने शिक्षा जगत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक प्राचार्य का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने ही विद्यालय के हित में तहसील कार्यालय में चुनाव कार्य के लिए भेजे गए बाबू को वापस बुलाने की मांग कर दी, और नतीजा? उसे भुगतना पड़ा निलंबन का दंश! जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा में पदस्थ प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर इन दिनों प्रशासनिक कार्रवाई के घेरे में…

Read More

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का अंजाम : जशपुर में सनसनी, धर्म पर हमला पड़ा भारी ! जशपुर पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी त्योफिल कुजूर के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2) व 299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम टटकेला का. नाम गिरफ्तार आरोपी-त्योफिल कुजूर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम टटकेला, महुआटोली,थाना बगीचा, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़. जशपुर. 21 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टटकेला में धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी त्योफिल कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।…

Read More

जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन, 500 से अधिक बच्चों और नागरिकों की भागीदारी

विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जशपुर, 21 सितम्बर 2025 : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिकों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन दौड़ जशपुर जयस्तंभ चौक से शुरू होकर रणजीता स्टेडियम में समापन किया गया। इस आयोजन में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला…

Read More

जशपुर में नवगुरूकुल द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, युवाओं को मिल रहा तकनीकी शिक्षा और शत-प्रतिशत रोजगार का अवसर

जशपुर, 21 सितम्बर 2025 / जशपुर जिला प्रशासन द्वारा नवगुरुकुल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के युवाओं को तकनीकी और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रारंभ किया गया है। यह विशेष कार्यक्रम पूरी तरह से निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण के उपरांत शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी देता है। यह आवासीय प्रशिक्षण 18 से 24 माह की अवधि का होगा, जिसमें विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग तथा व्यवसायिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को निःशुल्क छात्रावास, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा एवं भोजन…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम व सदस्यगण 25-26 सितम्बर को जशपुर प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग होगी बैठकें

जशपुर, 21 सितम्बर 2025/ छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, सचिव श्री संकल्प साहू एवं सहा.अनु.अधि. श्रीमती अनिता डेकाटे, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेगें। छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यगण 26 सितम्बर को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा करेंगें। साथ ही दोहपर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होगें और साय 4.00 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगें।

Read More

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली लखन उरांव की जिंदगी, मिला सुरक्षित छत और आत्मसम्मान

जशपुर 21 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सुदूर गाँवों में बसे जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को अब सुरक्षित छत और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। इस योजना ने न केवल आवासहीन परिवारों के सपनों को साकार किया है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का नया आधार भी प्रदान किया है। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री लखन उरांव इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले एक सशक्त उदाहरण बने हैं।…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान का कमाल : गुम हुई दो नाबालिग बालिकाएं घर लौटीं सुरक्षित, पुलिस की सतर्कता से लौट आई खुशियां, जशपुर में गुम हुई दो बच्चियां सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी, वहीं चौकी सोनक्यारी के मामले में घर वालों की किसी बात से नाराज हो कर, बिना बताए चली गई थी, नाबालिग बालिका. पुलिस ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को ढूंढ कर दिया है परिजनों के सुपुर्द, मामला सिटी कोतवाली जशपुर व चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत का. थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी नवीन भगत, उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) व 4, 6 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 20 सितंबर…

Read More

कलेक्टर बने गुरु: जशपुर के नवगुरूकुल संस्थान में रोहित व्यास ने छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा की राह, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर दिया बल

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का…

Read More

निरीक्षण में कलेक्टर बने शिक्षक: जशपुर में रोहित व्यास ने छात्राओं को खुद पढ़ाया, फिजिक्स लैब की लापरवाही पर व्याख्याता को नोटिस

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके। अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के…

Read More

जशपुर में खेलों की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से बगीचा में 2.83 करोड़ की लागत से आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण शुरू

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार दूरदर्शी सोच के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपनी चमक बिखेरें और देश व राज्य का नाम गौरवान्वित करें। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर ही खेल मैदानों और आवश्यक अधोसंरचनाओं के निर्माण की लगातार स्वीकृति दी जा रही है। साथ ही निर्माण भी कार्य सतत् रूप…

Read More