जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश — धरती आबा योजनांतर्गत हर जनपद में विकसित होंगे पांच मॉडल ग्राम

जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु घोषणा किये गए विकासकार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों की समय सीमा तय कर नियत समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। धरती आबा योजनान्तर्गत चलाये जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत संचालित विशेष कार्यक्रम के तहत विज़न 2030 के अंतर्गत ग्राम के विकास के लिए ग्राम पंचायत स्तर…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा एक्शन: राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में शत-प्रतिशत समाधान के दिए आदेश

जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्त, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर…

Read More

विकास की रफ्तार पर कलेक्टर की नजर: जशपुर में जनपद पंचायत, समाज कल्याण और मत्स्य विभाग की समीक्षा, सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश

विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने को कहा जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को…

Read More

जशपुर में दशहरा की तैयारी तेज़ : कलेक्टर रोहित व्यास ने रणजीता स्टेडियम में व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जशपुर, 30 सितंबर 2025/ विजयादशमी पर्व के अवसर पर जशपुर में होने वाले दशहरा उत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज रणजीता स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय तथा बालाजी जन कल्याण समिति के सदस्य सहित अन्य अधिकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ से झारखंड-ओडिशा को जोड़ेगी जशपुर की ‘जीवनरेखा’ : मुख्यमंत्री साय के आदेश पर 3.38 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा विकास का नक्शा ! अब बदलेगा जशपुर का भविष्य! सिंगीबहार-अबीरा मार्ग बनेगा आर्थिक विकास की धुरी, मुख्यमंत्री साय की पहल से तेज़ी पर सुदृढ़ीकरण कार्य.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी. झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण. जशपुर. 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत सिंगीबहार-अबीरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.60 किमी लंबी इस सड़क को मजबूत और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बन रही…

Read More

जशपुर गरबा महोत्सव 2025 : भक्ति, संगीत और हास्य का संगम ! जशपुर गरबा महोत्सव में मुंबई-दिल्ली के सितारों की होगी खास प्रस्तुति, 700 से अधिक प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ जशपुर गरबा महोत्सव, माता की भक्ति में सराबोर हुआ पूरा नगर.

जशपुर गरबा महोत्सव में माता की भक्ति में सराबोर श्रद्धालु. 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक होगा जशपुर गरबा, डांडिया नृत्य, धूवन नृत्य, झांकी एवं भक्तिमय कार्यक्रम. दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में विराट कवि सम्मेलन एवं संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन 03 अक्टूबर को. देश के प्रसिद्ध हास्य कवि ऐहसान कुरैशी, दिनेश बावरा, रोहित शर्मा और पद्मिनी शर्मा अपनी कविताओं से सभी को हंसने पर करेंगे विवश. जशपुर. 28 सितम्बर 2025 : जशपुर, 28 सितंबर 2025। नवरात्रि की उमंग और माता की भक्ति से सराबोर जशपुर में श्री बालाजी जनकल्याण समिति…

Read More

श्री रामलला दर्शन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

जशपुर 28 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से…

Read More

हर गांव में पहुंच रहा साइबर सुरक्षा का संदेश : “ऑपरेशन क्लिक सेफ” से साइबर अपराध पर वार, जशपुर पुलिस की मुहिम ने जगाई डिजिटल जागरूकता की लौ ! जशपुर पुलिस ने दुलदुला, कुनकुरी व कांसाबेल में छेड़ी डिजिटल सुरक्षा की जंग.

साइबर अपराध से बचने, जशपुर पुलिस ने चलाया, दुलदुला, कुनकुरी व कांसाबेल क्षेत्र में, जागरूकता अभियान. ऑपरेशन “क्लिक सेफ” के माध्यम से जशपुर पुलिस गांव के हाटों-बाजारों, स्कूल, चौपालों तक बना रही है पहुंच. तैयार साइबर योद्धा समाज के विभिन्न लोगों तक, सोशल मीडिया के अलावा डायरेक्ट बना रहे हैं पहुंच, कर रहे हैं सायबर अपराध के संबंध में जागरूक. किसी भी प्रकार की सायबर ठगी या अन्य साइबर अपराध होने पर, तत्काल करें पुलिस को सूचित, हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके भी कर सकते हैं, शिकायत दर्ज. जशपुर.…

Read More

मनोरा तहसील में एसडीएम की अचानक एंट्री! जर्जर शौचालय और अधूरे गाटरवाल को देखकर दिए तत्काल सुधार के निर्देश

जशपुर, 28 सितंबर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर विश्वास राव मस्के द्वारा शनिवार को तहसील परिसर मनोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जर्जर शौंचालय एवं तहसील कार्यालय के पीछे अधूरे पड़े गाटरवाल की स्थिति को देख कर जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शाखाओं के शाखा प्रभारियों एवं लिपिकों की समीक्षा बैठक ली एवं कार्यालय में लम्बित प्रकरणों की स्थिति पर प्रकरणवार चर्चा कर लम्बित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संचालित गिरदावरी कार्यों की भी समीक्षा…

Read More

सौ वर्ष का गौरवशाली इतिहास : जशपुर में संघ के शताब्दी पथ संचलन की धमाकेदार शुरुआत आज से, अनुशासन की मिसाल बनेगा जशपुर, कल्याण आश्रम से शुरू होगा ऐतिहासिक विजयादशमी संचलन.

जशपुर में विजयादशमी पथ संचलन की तैयारी पूरी, आज से होगी शुरुआत. जशपुर. 28 सितंबर 2025 : विजयादशमी पर्व के अवसर पर इस वर्ष जशपुर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर की 06 बस्तियों में अलग-अलग तिथियों पर संचलन कार्यक्रम होंगे। पहला संचलन रविवार को कल्याण आश्रम से प्रारंभ होकर बसंत विहार में संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान…

Read More