जशपुर में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया अभिनंदन

जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर पुलिस लाइन हैलिपैड ग्राउंड में किया गया आत्मीय स्वागत । इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द भगत, नव निर्वाचित पार्षद यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, फैजान सरवर , श्रीमती शान्ति भगत , कृष्णा राय और बड़ी संख्या में नव निर्वाचित पार्षद जनप्रतिनिधिगण और आम नागरिक उपस्थित थे।

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट जशपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,…

Read More

महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान इसी मानसिक पतन का परिचायक है। महाकुंभ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था…

Read More

विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उठाए गंभीर सवाल : कहा- विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण की गतिविधियों की गहन जांच आवश्यक

रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  छत्तीसगढ़ में कार्यरत कुछ गैर-सरकारी संगठनों  को दी गई फंडिंग के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी सहायता का उपयोग धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां हर व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार धर्म मानने की स्वतंत्रता है। लेकिन जब अशिक्षा, गरीबी, चंगाई या लोक-परलोक के नाम पर लोगों को बहकाकर या प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता…

Read More

जब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ – मंच पर दिखी खास आत्मीयता

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दुर्ग एवं धमतरी के नवनिर्वाचित मेयर सहित पार्षदों ने की मुलाकात : कहा – वार्डों का सर्वांगीण विकास पार्षदों की प्राथमिकता में हो

अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करने में पार्षदों की भूमिका अहम नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत से ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग, विकास को मिलेगी गति रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें…

Read More

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के चीन के सम्मान वाले बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा – कांग्रेस का हाथ अलगाववादी, देश के दुश्मनों के साथ

कांग्रेस आज भी चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह की अपनी पुरानी नीति पर कायम है रायपुर| कांग्रेस का हाथ सीधे तौर पर देश के दुश्मनों और अलगाववादियों के साथ है। इससे पहले भी भारतीय नस्ल को अपमानित करना, भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार कर देश को कमजोर करने की नीति कांग्रेस नेताओं की रही है। अपने नेताओं के देश विरोधी बयान को निजी बताकर पल्ला झाड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अपने विदेश विभाग…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को और अधिक गति देने एवं मोदी गारंटी के वादों के समुचित लाभ हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को वोट दें रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश के 53 विकासखंडों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हम मोदी जी की गारंटी के सभी वादों को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह हम…

Read More

नगरीय निकायों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे, राष्ट्रीय नेताओं ने सीएम साय एवं संगठन को दी बधाई

भाजपा को मिली प्रचंड जीत जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर – गृह मंत्री श्री अमित शाह यह ऐतिहासिक विजय डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक – राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोशल मीडिया में लगा बधाईयों का तांता रायपुर| नगरीय निकाय चुनाव – 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर केंद्रीय नेतृत्व बहुत खुश नजर आया। केंद्रीय गृह मंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. श्री राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए…

Read More