समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बगीचा कमारीमा सन्ना रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण हो रहे कार्यों का अवलोकन कर जायजा लिया तथा 60 मीटर लंबी पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पुलिया निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मार्ग में डामरीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीएओ, उप अभियंता उपस्थित थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा दिलाने के लिए सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर जिले में आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ : विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन, केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में दी गई हितग्राहियों को जानकारी
केंद्र सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए – विधायक श्रीमती रायमुनि भगत समदर्शी न्यूज़, जशपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले में 16 दिसंबर को हो गया है। जिसके अंतर्गत जिले को पांच वैन प्रदान किया गया है। 16 दिसंबर को प्रथम चरण में जशपुर ब्लॉक के ग्राम आरा, कुनकुरी ब्लॉक में ग्राम ढोड़ीडंड , फरसाबहार के केरसाई, पत्थलगांव के ग्राम शिवपुर और बगीचा ब्लॉक में ग्राम दुर्गा पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम मुख्य अतिथियों एवं प्रतिनिधियों की…
Read Moreस्तनपान को बढ़ावा देने एवं कुपोषण को कम करने के क्षेत्र में कार्य करने वाले मेंटर एवं फैसिलिटर को प्रमाण पत्र प्रदाय कार्यक्रम आयोजित : जशपुर कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिले में सुरक्षित मातृ एवं शिशु देखभाल कार्यक्रम के सुदृढीकरण के लिये आईआईटी बाम्बे के सहयोग से स्तनपान को बढ़ावा देने एवं कुपोषण को कम करने हेतु विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें गतिविधियों सुचारू कार्यों को सम्पादित करने वाले 29 मेंटर एवं 10 फैसिलिटर को कलेक्ट्रेट जशपुर में आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। समारोह में मेंटर एवं फैसिलिटर के द्वारा स्तनपान को बढ़ावा देने एवं कुपोषण को कम करने…
Read Moreमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के बगिया गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत, फूटे फटाके, जमकर की गई आतिशबाजी
घर पहुंचते ही सासू मां का आशीर्वाद लेकर गले लगाया समदर्शी न्यूज़, जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के रायपुर से सड़क मार्ग होते हुए गृह ग्राम बगिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने नृत्य कर, फटाके फोड़कर, ढोल, नगाड़ों, फूल माला पहनाकर जमकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने आरती उतार कर खुशियां बिखेरी। गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।उन्होंने भगवान से परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना…
Read Moreआदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित निविदा एवं ई निविदा खोला जाएगा 20 दिसंबर को
आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्धारित तिथि में नहीं खोली गई थी निविदा समदर्शी न्यूज़, जशपुर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा बी. आर. सी. भवन मरम्मत कार्य, छात्रावास आश्रमों में बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य, छात्रावास आश्रमों में बाऊण्ड्रीवॉल वायर फेसिंग के कार्य का निविदा एवं क्रीड़ा परिसर जशपुर में उन्नयन कार्य हेतु ई-निविदा आमंत्रित की गई है। जिसे 07 अक्टूबर 2023 से विधानसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्धारित तिथि में निविदा नहीं खोली गई थी। आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त…
Read Moreनवसंकल्प शिक्षण संस्थान के छात्र असीम तिग्गा का चयन हुआ सीआइएसएफ में
समदर्शी न्यूज़, जशपुर डीएमएफ मद अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के छात्र असीम तिग्गा का चयन सीआइएसएफ (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में फायरमैन के रूप में हुआ है। ज्ञात है की इस पद में चयन हेतु कड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं मेडिकल से गुजरना पड़ता है, जनरल ड्यूटी सिपाही की तैयारी कर रहे छात्रों में सी आई एस एफ में जाने हेतु विशेष आकर्षण रहता है। इसमें ड्यूटी सिर्फ मेट्रो सिटी, एअरपोर्ट और सार्वजनिक उपक्रम जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में ही लगती है। संस्थान के छात्र…
Read Moreजशपुर जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण समस्त विद्यालयों के समय में किया है परिवर्तन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 15 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक के लिए जिले में संचालित होने वाले समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। परिवर्तन समय अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले शालाओं में प्रथम पाली में सोमवार से शनिवार प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवम द्वितीय पाली में अपराह्न 12:45 से 4:15 बजे तक संचालित होगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित…
Read Moreजिला जेल जशपुर से पॉस्को एक्ट का फरार विचारधीन बंदी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, बंदी गांधीनगर (अम्बिकापुर) में ट्रैक्टर चालक का कर रहा था कार्य,
सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी कपिल भगत निवासी सोगड़ा के विरूद्ध धारा 224 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, आरोपी कपिल भगत के साथ फरार हुआ अन्य बंदी ललित राम निवासी सरकरा थाना तुमला को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर जशपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जीतू राम, जिला जेल जशपुर ने दिनांक 05 दिसंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उक्त दिनांक के प्रातः लगभग 05:00 बजे जेल के 02 विचारधीन बंदी (1) कपिल भगत उम्र 26 साल…
Read Moreभूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन : हितग्राहियों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र एवं छडी किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आज भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें इस क्षेत्र में निवासरत 95 भूतपूर्व सैनिक एवं 50 वीर नारियों ने हिस्सा लिया । आयोजन में सम्मिलित सभी भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियों को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन धमेन्द्र प्रताप सिंह (से.नि.) द्वारा राज्य शासन एवं केन्द्र शासन की विभिन्न कल्याकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया । कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने जिले में निवासरत सभी भूतपूर्व सैनिक एवं वीर…
Read Moreजशपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा तैयारी के संबंध में बैठक हुई आयोजित
रूट चार्ट एवं नोडल अधिकारियों के जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले में 16 दिसंबर को किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले को पांच वैन प्रदान किया गया है। 16 दिसंबर को प्रथम चरण में जशपुर ब्लॉक के ग्राम आरा, कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम ढोड़ीबाहर, फरसाबहार के केरसाई, पत्थलगांव के ग्राम शिवपुर और बगीचा ब्लॉक के ग्राम दुर्गा पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होगी। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी…
Read More