जशपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपस्थित थे।
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों…
Read More30 हजार की बैटरी चोरी का खुलासा : घरघोड़ा पुलिस ने पत्थलगांव के दो चोर दबोचे, बस से आए, ढाबा और ट्रैक्टर से बैटरी उड़ाई, घरघोड़ा पुलिस ने नर्सरी में छिपा माल किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर.
बैटरी चोरों पर घरघोड़ा पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी की 4 बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो मामलों का खुलासा. रायगढ़. 8 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पुलिस ने पत्थलगांव (जशपुर) के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा कर 30 हजार रुपये की कीमत की चार बैटरियां बरामद कीं। आरोपियों ने चोरी की गई बैटरियों को पावरग्रिड चुहकीमार के पास नर्सरी के गड्ढों में छिपाकर रखा…
Read Moreमहिला अपराध में त्वरित कार्रवाई : चार साल तक शादी का वादा कर करता रहा शारीरिक शोषण, जशपुर पुलिस ने दबोचा केरल-गोवा भागे आरोपी प्रेमी को, लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
आरोपी वर्ष 2021 से कर रहा था युवती का शारीरिक शोषण, अब शादी से कर रहा इंकार, मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत का आरोपी संकेत साय उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में भादवि की धारा 376 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, जशपुर/कुनकुरी. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी संकेत साय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वर्ष 2021 से युवती का शोषण कर रहा था और…
Read Moreखेत में महिला से दरिंदगी : कुनकुरी कोर्ट ने बलात्कारी को सुनाई 10 साल की कठोर कैद और जुर्माना
पीड़िता की बहादुरी और पुलिस की तत्परता से 16 महीने में मिला न्याय कुनकुरी, 9 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जो महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अदालत ने 24 वर्षीय युवक अभय मनीष तिर्की को बलात्कार के गंभीर अपराध में 10 साल के कठोर कारावास और ₹1,000 के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाता है,…
Read Moreभाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़ – दीपक बैज
डबल इंजन की सरकार में ड्रग्स कैसे पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा ? रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती, नशे का व्यापार प्रदेश की खास्ताहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री का बहनों को उपहार – उज्ज्वला योजना के तहत ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रहेगी रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रति LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर देश की करोड़ों बहनों के…
Read Moreईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने IIM रायपुर के सुशासन फेलोशिप छात्रों से आत्मीय संवाद में साझा किए अपने अनुभव जीवन के अनुभवों से सिखाए सुशासन के गुर, विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के दिए प्रेरक उत्तर रायपुर, 08 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है। जनसेवा में ईमानदारी और समर्पण के साथ लगे रहने पर जनता का स्नेह और आशीर्वाद अवश्य ही प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल स्थित नवनिर्मित सभागार में…
Read Moreआईईडी विस्फोट और भालू के हमले में घायल ग्रामीण और जवान दोनों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भावुक हुए ग्रामीणों की हालत देख कर, नक्सली हिंसा और वन्यजीव हमले के दोनों लोगों से मिले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, मौके पर ही दिए गहन इलाज के सख्त निर्देश.
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से भेंट कर पूछा स्वास्थ्य का हाल, की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना. रायपुर. 08 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल में आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण प्रमोद ककेम और भालू हमले में घायल जवान बामन पोड़ियाम से भेंट की। उपमुख्यमंत्री ने दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
Read More