प्राकृतिक आपदा राहत: ढोढ़ीडांड़ निवासी मंजित कुजूर की मौत, परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीडांड़, निवासी स्व. मंजित कुजूर का कुआं के पानी में डूबने से 11 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी वंदना कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में आसमान ने खोला पानी का खजाना! मानसून ने बरसाए 8924.9 मिमी, सबसे ज्यादा बारिश कुनकुरी में

जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8924.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 सितम्बर तक की स्थिति में 8579.9 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 212.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1029.5 मिमी, मनोरा में 1081.9 मिमी, कुनकुरी में 1249.7 मिमी, दुलदुला में 565.9 मिमी, फरसाबहार में 714.9 मिमी, बगीचा में 972.3 मिमी, कांसाबेल में 834.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

बगीचा हादसे ने दहला दिया जशपुर! बोलेरो चालक ने गणेश विसर्जन जुलूस को कुचला, तीन की मौत – आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त, घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी, घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है, घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त। आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा। मृतकों के नाम:- 1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष, 2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष, 3.खिरोवती यादव, उम्र…

Read More

Breaking जशपुर बगीचा हादसा: गणेश विसर्जन में तीन की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक और घोषित की आर्थिक सहायता

मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान, घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़…

Read More

जशपुर को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्यटन सड़कों के लिए 6 करोड़ 54 लाख की मंजूरी, महादेवश्वर पहाड़ और मयाली डेम तक आसान सफर

जशपुर, 3 सितंबर 2025 : क्षेत्र के विकास को गति देने और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात के रूप में नई सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन कार्यों की शुरुआत होगी।जिले के जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुँच मार्ग लंबाई 3 किमी के निर्माण पर 3 करोड़ 69 लाख रुपये,एनएच-43 से मयाली डेम तक पहुँच मार्ग…

Read More

69 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश : रायगढ़ पुलिस ने सक्ती से पकड़े म्यूल अकाउंट गिरोह के दो सदस्य, पांच की तलाश जारी, लोन का लालच देकर खुलवाते थे बैंक खाता, साइबर ठगों को बेचते थे डेटा, रायगढ़ पुलिस द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार.

आरोपियों ने लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के खुलवाए थे बैंक खाते. सायबर धोखाधड़ी से करीब 69 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांजैक्ट होने का खुलासा, 5.22 लाख रूपये होल्ड भी कराया. प्रत्येक खाते पर 10 हजार रुपये लेते थे गिरोह के सदस्य, एक आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये कमाने की बात मानी. गिरोह के पास से मोबाइल और सिम कार्ड जप्त, एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल. रायगढ़. 2 सितंबर 2025 : रायगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के लिए…

Read More

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और बस्तर राहत कार्यों पर दी जानकारी

रायपुर 2 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी…

Read More

रायगढ़ : जिला पुलिस के दो जांबाज़ पुलिसकर्मी इग्नासियुस मिंज और मोहर साय भगत 35 साल की सेवा के बाद हुए  सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने किया शाल-श्रीफल से सम्मानित.

जिला पुलिस के दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्तों को किया सम्मानित. रायगढ़. 02 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिला पुलिस में लंबे समय से सेवा दे रहे प्रधान आरक्षक इग्नासियुस मिंज और आरक्षक मोहर साय भगत 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सेवा सम्मान समारोह में दोनों पुलिसकर्मियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों और अधिकारियों ने भावुक माहौल में विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला पुलिस में लंबे…

Read More

“मां भारती का अपमान बर्दाश्त नहीं” – महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय घेरा, राहुल गांधी को दी कड़ी चेतावनी

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रही है – किरण देव रायपुर, 2 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अपने आप को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कहने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को सहन नहीं कर पा रहे है। जिस प्रकार से बिहार के दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री की माता जी पर अमर्यादित टिप्पणी करना मातृशक्ति का अपमान है। आज महिला मोर्चा की बहनें मातृशक्ति के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यालय का…

Read More

डीजल चोरी गिरोह का खुलासा : नैशनल हाईवे पर रात में हैवी ट्रक से 157 लीटर डीजल चोरी, मंदिर हसौद पुलिस ने हाईवे पर मचाई दहशत का किया अंत, सक्रिय डीजल चोरी गिरोह से वाहन व डीजल जब्त, की गई वैधानिक कार्यवाही.

मालवाहक वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश. थाना मंदिर हसौद पुलिस की कार्यवाही, तीन आरोपी एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल चार गिरफ्तार. नैशनल हाईवे पर खड़ी हैवी वाहनों से रात में करते थे डीजल चोरी. अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 381/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर किई जा रही थी विवेचना. रायपुर. 02 सितंबर 2025 : रायपुर पुलिस ने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने…

Read More