रायपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकट…
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आने वाले आम नागरिकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण
पत्रिका के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी जशपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विगत दिवस जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निः शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पाकर नागरिकों ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका में दी गई सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और आंकड़ों की जानकारी मिलती है जो की उनके लिए काफी लाभकारी है। जनमन पत्रिका के माध्यम से योजनाओं के अलावा करेंट अफेयर की भी जानकारी मिलती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर…
Read Moreहोटल एवं बार की आकस्मिक चेकिंग : देर रात खुले लिस्टोमिनिया बार पर पुलिस की छापेमारी, शराब परोसते हुए पकड़ा गया, लाइसेंस रद्द की प्रक्रिया शुरू.
सूर्या मॉल के पास लिस्टोमेनिया बार व्दारा लायसेंस की शर्तों का किया गया उल्लंघन. रात्रि लगभग 01:20 बजे ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही थी शराब. बार का लायसेंस निरस्त किए जाने हेतु की जा रही है अग्रिम कार्यवाही. दुर्ग. 12 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने बीती रात सूर्या मॉल के पास संचालित लिस्टोमिनिया बार में आकस्मिक जांच के दौरान नियमों का गंभीर उल्लंघन पकड़ा। रात करीब 1:20 बजे तक बार में शराब परोसी जा रही थी,…
Read Moreएक ही ज़मीन दो बार बेचकर की ₹5 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर
आरोपी- परमेश साहू उम्र 41 वर्ष निवासी भिलौनी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा के विरूध्द धारा 420 भा.दवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जांजगीर-चांपा, 11 मई 2025 : प्रार्थी गोंविंद प्रसाद शर्मा निवासी भिलौनी थाना पामगढ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके गांव का आरोपी परमेश साहू द्वारा अपने खेत जमीन को दिनांक 14/02/24 को दुसरे के नाम पर बिक्री कर रजिस्ट्री कराने के बाद उसी जमीन को दिनांक 22/02/2024 को पून: बिक्री का सौदा कर 500000/- (पांच लाख रूपये) प्राप्त कर धोखाधडी किया गया की…
Read Moreपुलिस की तत्परता : आधी रात में आग और दहशत, कार, पिक-अप और मकान को पेट्रोल डालकर जलाने वाला आरोपी भेजा गया जेल.
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध की गई त्वरित कार्रवाई. आरोपी संतोष कुमार साहु निवासी ग्राम हरदी महामाया थाना बलौदा के विरूध्द धारा 326 (जी) BNS. के तहत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा.11 मई 2025 : जिला जांजगीर-चांपा के थाना बलौदा क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना में आरोपी ने आधी रात को पेट्रोल डालकर कार, पिकअप, ठेला और मकान के हिस्से में आग लगा दी। इससे वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा। बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड…
Read Moreभ्रष्टाचार या अकर्मण्यता? रिकॉर्ड गड़बड़ी और शासकीय योजनाओं में ढिलाई पर सीएमओ को तत्काल सस्पेंशन
कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई : कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण में पायी थी अव्यवस्था और अनुशासनहीनता, अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को लगाई थी फटकार प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई थी असंतुष्टि, सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी थे नाखुश रायपुर. 10 मई 2025 : उप मुख्यमंत्री तथा…
Read Moreकुनकुरी में अवैध कबाड़ कारोबार का पर्दाफाश : कबाड़ से लदा ट्रक पकड़ाया, पुलिस कार्रवाई की आड़ में संरक्षण की बू?
कुनकुरी, 10 मई 2025 | छत्तीसगढ़ के कुनकुरी क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार की गूंज एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को कुनकुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम गिनाबहार में छापेमारी कर ओडिशा जा रहे लोहे के अवैध कबाड़ से लदे ट्रक (OD 16 B 7955) को जब्त किया है। ट्रक में करीब 10 टन पुराना लोहा, पंप और जनरेटर जैसे औद्योगिक सामान लोड किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक यह कबाड़ बिना किसी वैध दस्तावेज के लोड किया जा रहा था, जिसे छत्तीसगढ़…
Read Moreसुशासन की ओर एक और कदम : कुनकुरी नगर पंचायत में समाधान शिविर का सफल आयोजन
कुनकुरी, 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत कुनकुरी में एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर एक संवेदनशील और जनकल्याणकारी शासन का संदेश दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में विभिन्न…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान : जब खोई हुई बेटियां लौटकर आईं, तो सूनी आंखों में चमक और खामोश घरों में फिर से गूंज उठी ज़िंदगी – जशपुर पुलिस ने दिलों को फिर से जोड़ा
विगत एक सप्ताह के भीतर थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक व थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दो, थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत एक तथा थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक गुम बच्ची को ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द जशपुर, 10 मई 2025 : जशपुर पुलिस गुम बच्चियों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में ऑपरेशन मुस्कान के तहत, गुम बच्चियों की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार अभियान चलाया जाता रहा है, इसी तारतम्य में जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विगत एक सप्ताह के भीतर,थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत…
Read Moreचाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल !
थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट किया गया पंजीबद्ध. आरोपी राजा उर्फ अप्पू गोड पिता श्यामू गोड उम्र 28 साल साकिन गुरुनानक स्कुल के दुर्गा मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही. बिलासपुर. 09 मई 2025 : बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 08 मई 2025 को एक युवक द्वारा रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे चाकू लहरा कर…
Read More