भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे पत्थलगांव में रोड शो : 11 बजे पत्थलगांव हाई स्कूल मैदान में होगी आम सभा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/पत्थलगांव छत्तीसगढ़ विधानसभा की सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं का दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकर आम सभाएं कर चुके हैं इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 नवंबर को पत्थलगांव धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधान सभा में आयोजित रोड शो और आम सभा कर भाजपा के पक्ष माहौल बनायेंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जे पी नड्डा 11 बजे पत्थलगांव में आमसभा…

Read More

स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, जशपुर जिले के मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने किया प्रेरित

700 छात्राओं के द्वारा जशप्रण मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत निकाली गई रैली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कई गतिविधियाँ संचालित किया जा रहा है।  ताकि शत-प्रतिशत  मतदान हो सके। जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में  स्वीप कार्यक्रम के तहत  विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने…

Read More

आपराधिक कृत्य से क्षेत्र में भय स्थिति व्याप्त होने से सुखन राम एवं दिलेश्वर राम को किया गया जिला बदर, जशपुर कलेक्टर ने की कार्यवाही

3 माह कालावधि हेतु जशपुर जिला के समस्त क्षेत्र से किया गया है जिला बदर की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. रवि मित्तल, ने पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के प्रतिवेदन के आधार पर सुखन राम पिता बुधू राम चिकवा निवासी ग्राम माकरचुवां थाना बागबहार जिला जशपुर के विरूद्ध दाडिक प्रकरण संस्थित किया जाकर नियमानुसार सुनवाई किया गया। सुखन राम के विरूद्व वर्ष 2017 से वर्तमान तक लगातार कई आपराधिक कृत्य किये गये है। सुखन राम के विरूद्ध थानों में आबकारी एक्ट…

Read More

आबकारी विभाग जशपुर ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : आबकारी विभाग के निर्देशानुसार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 आदर्श आचार सहिता के मद्देनजर आबकारी कांसाबेल द्वारा ग्राम बगिया में सुलोचनी पति सनमत ,उम्र 45 वर्ष के क़ब्ज़े से हेतु 16 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) ,के तहत न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया । उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सोनल अग्रवाल व आबकारी आरक्षक जुगल पटेल अजय गिरी सुरेश गुप्ता नगर सैनिक लोकेश पैकरा और मंजीत महेश्वरी का योगदान रहा।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन व्यय प्रेक्षक आई आर एस यदुवंश यादव ने आरा और लोदाम चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जशपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त निर्वाचन व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री यदुवंश यादव आरा, लोदाम चेक पोस्ट का निरीक्षण किया और स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों की जानकारी ली। वहीं चेक पोस्ट में 24 घण्टे निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान स्थैतिक निगरानी दल को सजगता से कार्य सम्पादित किये जाने निर्देशित करते हुए सभी वाहनों की जांच करने सहित संदिग्ध नकदी तथा अन्य सामग्रियों के परिवहन पर सतत…

Read More

जशपुर : 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर…

Read More

सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में ईवीएम मशीन का जशपुर जिले में विधानसभावार द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री राजीव रंजन, आईएएस श्री राजीव पराशर की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में जशपुर ,कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम मशीन का विधानसभावार द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से ईवीएम मशीन का विधानसभावार आबंटन की कार्यवाही पूरी की गई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय द्वारा दस वर्ष का कठोर कारावास एवं पाँच हजार रूपये अर्थदण्ड से किया गया दण्डित !

थाना तपकरा में आरोपी उमेश राम के विरूद्ध धारा 363, 342, 376, 511 भा.द.वि. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 9, 10 के अंतर्गत अपराध किया गया था पंजीबद्ध, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : श्री अजीत कुमार राजभानु विशेष न्यायाधीश कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग.) द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को आदेश पारित किया गया कि अभियोजन साक्ष्य की विवेचना से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आरोपी उमेश राम के विरूद्ध 376 (ए-बी), 511 भा.द.वि. एवं धारा 5(ड) में उपबंधित होकर धारा 6/18 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम् में…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : जशपुर भाजपा की पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा – यह घोषणा पत्र नहीं भाजपा का संकल्प पत्र है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कल देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने इस विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। यह भाजपा का संकल्प पत्र है, घोषणा पत्र नहीं। बिना किसी भेदभाव के प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने, सँवारने वाला संकल्प पत्र। भाजपा का यह संकल्प है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही अठारह लाख प्रधानमंत्री आवास…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: जशपुर जिले के माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण संपन्न, मतदान केंद्र में चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों पर नजर रखेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में माइक्रो ऑब्जर्वर्स की भूमिका महत्वपूर्ण – प्रेक्षक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के तीनों जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव विधानसभा के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर्स का मतदान केंद्र में उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्व के बारे में मास्टर ट्रेनर स्वीप नोडल विनोद गुप्ता, प्रोफेसर डी. आर. राठिया, प्रोफेसर टी. आर. पाटले, प्रोफेसर एस. के. मारकंडे द्वारा कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर्स शामिल हुए। सामान्य प्रेक्षक आईएएस राजीव रंजन, आईएएस राजीव पराशर द्वारा आब्जर्वर्स…

Read More