छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य, गीत, भाषण आदि की दी प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : न्यू मॉडर्न हाई स्कूल अशोक नगर सीपत रोड बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शकुंतला जितपुरे व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि जितपुरे (आयुर्वेद अधिकारी-ग्राम लखराम) जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य, गीत, भाषण प्रस्तुत किया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती किरण सिंह के द्वारा मुख्य अभ्यागतों का पुष्प गुच्छ…
Read MoreTag: बिलासपुर
कृषि केंद्रों में अधिकारियों की दबिश : अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर को संयुक्त दल गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर संजीव कुमार झा के आदेश पर दल गठन उपरांत 14 अगस्त को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हरदीकला स्थित मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र में दबिश…
Read Moreरेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि : तीन एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त एसी कोच की सुविधा स्थायी रूप से कराई जा रही उपलब्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एसी कोच की अतिरिक्त सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | विवरण इस प्रकार है – 1, गाड़ी संख्या 12222/12221 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा हावड़ा से 12 अगस्त 2023…
Read Moreसंशोधित : बिलासपुर मंडल के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी कार्य के फलस्वरूप 14 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक सक्ती स्टेशन में ठहराव वाली गाडियाँ जेठा पैसेंजर हाल्ट में रुकेगी
यात्रियों की आवागमन सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य उपलब्ध कराई गई है निःशुल्क बस सेवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : रेल मंडल बिलासपुर के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप 10 अगस्त 2023 से 22 अगस्त 2023 तक सक्ती स्टेशन में ठहरने वाली सभी गाडियों का ठहराव सक्ती स्टेशन के बदले जेठा पैसेंजर हाल्ट में दिये जाने की सूचना प्रकाशित की गई थी, रेलवे प्रशासन द्वारा इसमें संशोधन किया गया है। इस संशोधन…
Read Moreरेल मंडल के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी का किया जाएगा कार्य, 10 से 22 अगस्त तक सक्ती स्टेशन में ठहराव वाली गाडियाँ जेठा पैसेंजर हाल्ट में रुकेगी
यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य उपलब्ध कराई गई है निःशुल्क बस सेवा रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है इस निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठावें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं सक्ती स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 10 अगस्त 2023 से 22 अगस्त…
Read Moreनेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे : विडियो कार्न्फ्रेसिंग बैठक में सालसा के कार्यपालक अध्यक्ष ने जिला न्यायाधीशों को दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, सालसा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के दिशा-निर्देश अनुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर उनका निराकरण सुनिश्चित करने, विशेष रूप से पुराने एवं लम्बे समय से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को विशेष प्रयास कर निराकृत करने तथा पिछली लोक अदालत में निराकृत हुए प्रकरणों की तुलना में आगामी लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जावे,…
Read Moreसंसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने स्कूली बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र, एक ही दिन में 6 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्रों का वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य शासन द्वारा स्कूली बच्चों को आसानी से जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप आज तखतपुर अनुविभाग अंतर्गत स्कूली बच्चों को एक ही दिन में 6 हजार 506 प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसमें तहसील तखतपुर के 1686, सकरी एवं गनियारी के 4820 प्रमाण पत्र शामिल है। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सकरी में आयोजित कायक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया।…
Read Moreप्रधानमंत्री द्वारा आज रेल्वे की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत 508 रेल्वे स्टेशन के पुनर्विकास का किया गया शिलान्यास
दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों सहित 9 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास भी किया रायपुर के कार्यक्रम में शामिल हुये छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्दन केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरुता भिलाई पावर हाउस स्टेशन के कार्यक्रम मे हुई सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसितहोने वाले ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
Read Moreरीपा ने खोले समृद्धि के द्वार : फ्लाई ऐश ब्रिक्स इकाई से महिलाओं को मिला आजीविका का आधार !
शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में संपन्नता का रंग भर दिया है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन के मंशानुरूप प्रदेश में महात्मा गाँधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। ग्रामीणों के आर्थिक जीवन में बदलाव आ रहा है। आर्थिक मजबूती मिल जाने से अब इन परिवारों में रोजगार की समस्या दूर हो गई है। विकासखण्ड मस्तूरी के रीपा केंद्र बेलटुकरी में समूह की सचिव सीमा मानिकपुरी…
Read Moreचीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया केंद्रीय जेल रायपुर का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा से आज रायपुर स्थित पहुना गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालयों के विभिन्न विषय जो कि शासन के समक्ष लंबित है, उन पर औपचारिक चर्चा हुई। उपरोक्त मीटिंग के तुरंत बाद मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा औचक निरीक्षण हेतु केन्द्रीय जेल, रायपुर पहुंचे और वहां उन्होंने पुरूष बंदीगृह के सभी बैरकों का निरीक्षण किया तथा महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया। उनके…
Read More