जशपुर: ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का पहला प्रसारण 31 अगस्त को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिहान की दीदियों से करेंगे संवाद

स्व-सहायता समूहों की महिलाएं साझा करेंगी अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां जशपुर, 29 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025, दिन रविवार को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के समस्त केंद्रों से होगा। इस विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान…

Read More

जशपुर में रजत महोत्सव कार्यक्रम : पोषण, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर हुई जागरूकता गतिविधियाँ, माताओं को योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील

बच्चों को खेल खेल में बताए गए पोषण के लाभ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के साथ किया गया पीएम मातृ वंदना योजनांन्तर्गत पंजीयन जशपुर 28 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा में रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सुरक्षा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित गतिविधि का आयोजन शासकीय कन्या छात्रावास बगीचा के प्रांगण में किया गया। जिसमें महिला और बच्चों को सोशल मीडिया की…

Read More

जो महिलाएँ कभी 100 रुपये भी बचाने में थीं असमर्थ, वही आज लाखों कमा रही हैं – जशपुर के रीमा स्व सहायता समूह की प्रेरणादायक सफलता कहानी

स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा जशपुर 28 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से…

Read More

जशपुर में रजत महोत्सव पर विशेष आयोजन : आंगनबाड़ी केंद्रों में तीजा तिहार की परंपरा, पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र

जशपुर, 27 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। इसके तहत कहीं तीजा पोरा तिहार कार्यक्रम तो कहीं मेगा हेल्थ कैम्प तो कहीं खेल खेल में पोषण ज्ञान गतिविधि का आयोजन किया गया। जहां कांसाबेल परियोजना के अन्तर्गत बटाईकेला सेक्टर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, पुरुष, बच्चे, कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संबंध में अंजू चौहान द्वारा जागरूक करते हुए माताओं…

Read More

चिड़ोरा की तारा बाई का कमाल : स्व सहायता समूह से जुड़कर तारा बाई ने बदली जिंदगी, स्वयं बनीं आत्मनिर्भर, 50-60 लाख का लेन-देन कर 9 हजार तक की आय, बनीं गांव की सच्ची सखी.

चिड़ोरा की तारा बाई स्व सहायता समूह से बनी आत्मनिर्भर बीसी सखी का कार्य शुरू कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचा कर बनी सच्ची सखी.   प्रतिमाह 50-60 लाख का लेन-देन कर 8 से 9 हजार तक कर रही आय अर्जित. जशपुर. 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के छोटे से ग्राम चिड़ोरा की तारा बाई ने स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के अंतर्गत बीसी सखी का काम शुरू कर वह ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा रही हैं। अब गांव वालों को बैंकिंग…

Read More

जशपुर में रजत महोत्सव कार्यक्रम: बच्चों की रंगारंग गतिविधियों से गूंजे आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शिविर में गर्भवती माताओं का हुआ शत-प्रतिशत पंजीयन

आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा के तहत् बच्चों द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियॉ बच्चों को खेल-खेल में समझाई गई बहुत सारी आवश्यक कलाएं जशपुर, 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में जिले में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिवस 24 अगस्त को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना पंजीयन शिविर आयोजित कर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के द्वारा शाला पूर्व…

Read More

8 साल की निस्वार्थ समाजसेवा का मिला फल – जशपुर की शालिनी गुप्ता को नेशनल यूथ एक्सीलेंट अवार्ड 2025

जशपुर, 24 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड की सुश्री शालिनी गुप्ता को नेशनल यूथ एक्सीलेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया,यह आवर्ड जम्मू यूनीवर्सिटी में पूरे हिंदुस्तान के सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता को उनके सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को लेकर दिया गया, यह अवार्ड जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद एवं लिव फॉर अदर हेल्पफुल फाउंडेशन के सीईओ डायरेक्टर विवेक परिहार  द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को दिया…

Read More

बालिका की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य – मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा

रायपुर, 24 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा है कि बालिका की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना केवल विधिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नैतिक और संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि बालिका के लिए सुरक्षित वातावरण केवल उसे अपराध से बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक पहल से आरंभ होता है- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समान अवसर की उपलब्धता अपरिहार्य है। सभी संस्थानों का उद्देश्य केवल अन्याय को रोकना नहीं, बल्कि सशक्तिकरण करना है।…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: राजधानी रायपुर में महिला सम्मेलन और तीजा-पोरा पर्व का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर उमड़ीं हजारों माताएँ-बहनें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर प्रदेशभर से आई माताओं-बहनों का किया गया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर, 24 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भइया’ के नेवता पर आयोजित इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी…

Read More

जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन, 109 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं निःशुल्क दवाइयां

जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्समय जांच कर परामर्श करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस कैम्प में रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बुखार, ज़ुखाम जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 109 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच…

Read More