छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध!

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ रायपुर, 17 मार्च, 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन…

Read More

मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 63,273 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित, किसानों और आदिवासी विकास को मिलेगा नया आयाम!

तखतपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय: कृषि मंत्री ने की घोषणा प्रदेश का धरोहर बनेगा नया रायपुर में निर्माणाधीन आदिवासी संग्रहालय आश्रम-छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों की टीम करेगी निरीक्षण, जीर्ण-शीर्ण आश्रम-छात्रावासों का होगा जीर्णाेंद्धार आश्रम-छात्रावास परिसर में बनाए जाएंगे अधीक्षक निवास वर्टिकल फार्मिंग के लिए किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग रायपुर, 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए कुल 63,273 करोड़ 82 लाख 11 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित की गई।…

Read More

जशपुर में ऐतिहासिक दिन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विमान प्रशिक्षण, शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत ! जानिए उनका पूरा कार्यक्रम !

जशपुर, 15 मार्च 2025 | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अपने महत्वपूर्ण जशपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे जिले के कई प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह दौरा युवाओं, अधिवक्ताओं, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बेहद खास होने वाला है।  एनसीसी फ्लाइंग कैडेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से आगडीह एयरस्ट्रिप के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:30 बजे वे जशपुर की ऐतिहासिक आगडीह हवाई पट्टी पर उतरेंगे, जहां वे एनसीसी के फ्लाइंग कैडेट्स के विमान उड़ाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम…

Read More

जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक

रायपुर, 11 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिषद की पहली बैठक में…

Read More

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, फिल्म “छावा” को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट

मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सुशासन की सराहना की, महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को समाज के कुटीर उद्योग पहल की जानकारी दी रायपुर, 10 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।…

Read More

मंत्री दयाल दास बघेल के विभागों के लिए 9 हजार 362 करोड़ रूपए अनुदान मांगे पारित : किसानों, गरीबों और मजदूरों का विकास हमारी प्राथमिकता – मंत्री श्री बघेल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की गारंटी को किया पूरा राज्य के 72.29 लाख प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों को 2028 तक मिलेगा निःशुल्क चावल फोर्टिफाईड चावल से कुपोषण दूर करने किया जा रहा निरंतर प्रयास पिछले वर्ष 4.73 लाख नए राशनकार्ड जारी किए गए तथा 6.13 लाख नए सदस्यों का नाम जोड़ा गया बस्तर और सरगुजा संभाग के 25 लाख से अधिक परिवारों को प्रतिमाह 5.8 लाख मीट्रिक टन चना का वितरण रायपुर, 10 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में  चर्चा के बाद आज खाद्य, नागरिक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

Read More

महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन

रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना”  पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में  ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

रायपुर, 9 मार्च 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्री श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक  डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक…

Read More