माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा…
Read MoreTag: #WomenWelfare
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल: जशपुर की मंजू भगत के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के जीवन में लाया साकारात्मक परिवर्तन जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायत जोकारी की श्रीमती मंजू भगत भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। वे बताती हैं कि प्राप्त राशि से उनके परिवार के दैनिक खर्चों में उल्लेखनीय सहूलियत मिली है। यह सहायता वे…
Read Moreमहतारी वंदन और नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख हितग्राहियों को मिला 647 करोड़ 28 लाख रुपए का लाभ, उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किया अंतरित रायपुर-राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी…
Read Moreछत्तीसगढ़ की महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि छीनी जा रही, बिहार की महिलाओं को 10,000 रु मिल रहे – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने उठाया सवाल
रायपुर /28 सितंबर 2025/ भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम काट रही हैं और बिहार के महिलाओं को 10000 रु दे रही है यह भेदभाव क्यों? प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं में भेदभाव क्यों कर रही है बिहार की महिलाओं को 10000 रु दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की महिलाये जिन्हें महतारी वंदन योजना से 1हजार रु महिना मिल रहा है उनके नाम काटा जा रहा है उनसे योजना की राशि की रिकवरी…
Read Moreमहतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त : 69 लाख महिलाओं को मिला 647 करोड़ का लाभ, अब तक 12,376 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित, “माताओं-बहनों के सम्मान से ही राज्य की समृद्धि संभव”— मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा संदेश, महतारी वंदन योजना से नई उम्मीद
रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक…
Read More“यह धोखा है!”—धनंजय सिंह ठाकुर का BJP पर वार, कहा महतारी वंदन योजना से बाकी संभाग की महिलाओं को किया बाहर
15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर में ऑफलाइन क्यों लिया जा रहा है वेब पोर्टल से क्यो नही? रायपुर/12 अगस्त 2025। महतारी वंदन योजना का आवेदन सिर्फ बस्तर संभाग में ऑफलाइन लेने पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने 15 अगस्त से महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने की प्रक्रिया सिर्फ बस्तर संभाग में शुरू करने पर सवाल उठाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से पूछा बस्तर के अलावा बाकी संभाग की महिलाये भी महतारी वंदन…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात
नक्सल क्षेत्रों में 159 आंगनबाड़ी केंद्र, 70 लाख महिलाओं को ₹10,431 करोड़ – सशक्तिकरण की नई मिसाल रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के…
Read Moreजब बेटियों के हाथ हुए पीले, आंखें हुईं नम: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 14 जोड़ों ने लिए सात फेरे, समाज भवन में गूंजे मंगलगीत और खुशियों की गूंज, जशपुर विधायक रायमुनी भगत बनीं साक्षी सुखद नए जीवन की
विधायक ने द्वारचार कर किया बारात का स्वागत एवं प्रदान की उपहार राशि जशपुर, 29 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन जशपुर के रौतिया समाज भवन में किया गया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत एवं जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी ने 14 नवविवाहित जोड़ों को आगामी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी नवदम्पत्तियों के सुखद…
Read Moreमहतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन
रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना” पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…
Read More