रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मद्दी सामाजिक रूप से लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके पास विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहरा अनुभव है। मुझे…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतरिम अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात
नई दिल्ली, 6 जून। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतरिम अध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, केंद्र–राज्य समन्वय और युवाओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ला को BCCI के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा। श्री शुक्ला ने राज्य में…
Read Moreबस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है – प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर
नई दिल्ली, 6 जून 2025- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि…
Read Moreट्रांसफार्मर खराब, गांव अंधेरे में! मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की फुर्ती से मरचाई ढ़ोढ़ी में लौटी बिजली की रोशनी, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जशपुर, 06 जून 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम मरचाई ढ़ोढ़ी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। तहसील कांसाबेल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नाकबार के ग्राम मरचाई ढ़ोढ़ी के वार्ड क्रमांक 19 में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया, लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील
रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में की सहभागिता की अपील
भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रूपए क घोषणा रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव…
Read Moreकुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ₹486.85 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति…भाजपा नेता अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार ….जानें यह पुल क्षेत्र के विकास में कैसे बनेगा मील का पत्थर !
कुनकुरी, 3 जून 2025 : वर्षों से लंबित कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर पुल निर्माण की मांग अब साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित कार्य को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹486.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भाजपा नेता एवं पार्षद अमन शर्मा ने दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक विकास, सुविधा और विश्वास की सौगात बताया। अमन शर्मा ने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक…
Read Moreअबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची बस सेवा, नियद नेल्ला नार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर
ग्रामीणों में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर, 03 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाकों में 14 नवीन पुलिस कैंपों की स्थापना के बाद वहां सड़क, पुल-पुलियों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी का तेज़ी से विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 13 मई 2025 को पहली बार ग्राम कुतुल तक नारायणपुर से सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई। यह बस सेवा जिला मुख्यालय से लगभग…
Read Moreविशेष लेख : अपने उद्देश्यों पर सफल रहा सुशासन तिहार, जशपुर जिले में 98 प्रतिशत से अधिक आवेदनों को हुआ निराकरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बेहतर सुशासन स्थापित करने के वादे का जनता की लगी मुहर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में प्रशासन ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया कार्य जशपुर, 02 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बेहतर सुशासन के लिए किए गए वादे के अनुरूप किए गए कार्यों को आम जनता की मुहर लग गई है। 54 दिन तक चलाए गए सुशासन तिहार में लोगों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की दिशा में किए गए कार्यों से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास और भी गहरा हुआ है।…
Read Moreदुर्ग में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का गौरवशाली अतीत – श्री साय छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में हो समाज का महत्वपूर्ण योगदान दुर्ग, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महानविभूति, जिन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज न केवल परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीत है, बल्कि यह समाज छत्तीसगढ़ के विकास का आधार…
Read More