देशभक्ति का जज़्बा: कांसाबेल में बिहान दीदियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया जोश

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विगत दिवस जनपद पंचायत कांसाबेल में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बिहान के दीदियों द्वारा भाग लेकर लोगो को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आम नागरिकों से अपील किया गया कि वे अपने अपने घर में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com में तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करके भारत सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट आनलाइन प्राप्त करने के लिए कहा है।

Read More

तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार और कांसाबेल में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आदर्श उपविधियों का वाचन भी हुआ

जशपुर 4 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 3 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार एवं कांसाबेल में पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

जशपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया और योजना के संबंध में जानकारी ली। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी जाता था। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई। जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Read More

जशपुर शिक्षा विभाग ने दी तीन समर्पित सेवकों को भावभीनी विदाई, वर्षों की सेवा के लिए पेंशन आदेश के साथ किया सम्मानित

करन साय पैंकरा, दिनेश शर्मा और पूरन चंद सोनी को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई, शिक्षा विभाग ने सराहा उनका अनुकरणीय योगदान जशपुर, 29 मार्च 2025 : विकास खण्ड कांसाबेल के शिक्षा विभाग ने अपने तीन वरिष्ठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सादर विदाई दी। वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले करन साय पैंकरा, दिनेश प्रसाद शर्मा एवं पूरन चंद सोनी को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम द्वारा पेंशन अदायगी आदेश प्रदान कर सम्मानित किया गया। माध्यमिक शाला कन्या पोंगरो के प्रधान पाठक श्री…

Read More

जशपुर : सांप के काटने से हुई मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को दी 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 21 मार्च 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम टांगरगांव निवासी प्रीति ज्वाला टोप्पो का सांप के काटने से 22 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता संदीप टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बगिया हेलीपैड पर भव्य स्वागत! कांसाबेल के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सम्मान और उत्साह के साथ किया अभिनंदन

जशपुर 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज बगिया हेलीपैड पर जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल के नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More