जगह-जगह भारी गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क पर गड्ढों में पानी भरा हुआ दिखा, जिससे ग्रामवासी हैं आक्रोशित. समदर्शी न्यूज़ संवाददाता, सूरजपुर सूरजपुर : जिले के दूरस्थ ग्राम मोहरसोप मुख्य मार्ग से बनखेत्ता पारा की पंचायती रोड लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तक पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है. इस रोड की मरम्मत का कार्य कभी कराया नहीं जाता है, मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़क है, जहां पर लगभग 60 से 70 परिवारों की बस्ती निवास करती है। इनकी तो इतनी बड़ी समस्या है…
Read MoreTag: छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत कछिया में मनाया गया मितानिन स्थापना दिवस : नित्य प्रति समाज के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने की हुई सराहना.
मितानिनों को साड़ी के साथ श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित. बजरंगी साकेत, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर. सूरजपुर : जिला सूरजपुर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत कछिया में आज 23 नवंबर 2023 को मितानिन स्थापना दिवस पंचायत भवन में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत के युवा ऊर्जावान सरपंच श्री चंद्रभान सिंह, ग्राम पंचायत सचिव राम उग्रह वैश्य की उपस्थिति में यह मितानिन स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत कछिया में मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल के साथ भेंट कर सम्मानित…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक : धान खरीदी को बढ़ाने पर दें जोर – कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
मोतियाबिंद का सघन जांच अभियान किया जाएगा 22 से 30 नवंबर तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सर्वहित के काम को प्राथमिकता से करते हुए धान खरीदी को बढ़ाने पर जोर दिया, उन्होंने संबंधित विभागों और समिति प्रबंधकों को निर्देशित कर धान खरीदी कार्यों को प्राथमिकता से संपादित करवाने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में मोतियाबिंद के ईलाज की गतिविधियों को तेज करने के लिए मोतियाबिंद का सघन जांच अभियान 22 से 30 नवंबर तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : ग्राम कलेपाल और चांदामेटा गांव में ही होगा पहली बार मतदान !
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को शुभकामनाओं के साथ किया रवाना ग्राम कलेपाल के मतदान केंद्र में 415 मतदाता है जिसमें 219 महिला,196 पुरुष मतदाता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले इलाके में मतदान करवाना एक चुनौती है, पर इस चुनौती को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में मतदान दलों के कर्मियों के उत्साह और विश्वास से मतदान करवाने के लिए दलों को रवाना किया गया। जिले के जगदलपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम…
Read Moreभारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान हुआ संपन्न !
बीएचयू की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रंजना उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बतायी बारीकियां. विद्यार्थियों के साथ-साथ शोधार्थी और शिक्षकों ने भी उठाया व्याख्यान का लाभ. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत संकाय के अंतर्गत अवनद्य वाद्य विभाग द्वारा ‘भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं का सौंदर्य पक्ष’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। संकायाध्यक्ष प्रो.डॉ.नमन दत्त, अवनद्य वाद्य विभाग के सभी शिक्षकों और संगतकारों की विशेष उपस्थिति में संपन्न इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोधार्थी लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम के संयोजक तथा अवनद्य…
Read Moreमुख्यमंत्री के ‘एक्स-वार’ पर पूर्व मुख्यमंत्री का भी ‘एक्स पर पलटवार’, झूठ का झुनझुना बजा लिया हो तो सच पढ़िए – पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस सरकारों की तुलना करते हुए लिखा कि भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया ? ???? आंखफोड़वा कांड ???? गर्भाशय कांड ???? नसबंदी कांड ???? पोरा बाई कांड कांग्रेस ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को क्या दिया ? ???? स्वामी आत्मानंद स्कूल ???? सबको 35 किलो चावल प्रतिमाह ???? हॉफ बिजली बिल ???? कॉलेज जाने के लिए बच्चों…
Read Moreकहीं शिक्षक बहुत ज्यादा तो कहीं है टोटा, हजारों स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं दे रही सरकार – भाजपा
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा – शहरी और मुख्य सड़क पर स्थित स्कूलों में स्वीकृत से अधिक शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पद रिक्त होने के कारण पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा जशपुरनगर जिले के 2296 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों और 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहाली का आलम यह है कि वहाँ पीने के साफ पानी तक की व्यवस्था ही चरमरा चुकी है – नेता नारायण प्रतिपक्ष चंदेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शिक्षा व्यवस्था में…
Read Moreविश्व हृदय दिवस 29 सितंबर पर विशेष : तंबाकू उत्पादों से रखना दूरी, सुरक्षित दिल के लिए है जरूरी !
विशेषज्ञों का मानना है अनियमित खान-पान व धूम्रपान से हृदय रोगों का है खतरा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हृदय है। इसकी देखभाल के लिए हमें अत्यंत जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि अनियमित दिनचर्या और तंबाकू उत्पादों के सेवन की वजह से कम उम्र के लोगों में भी ‘हार्ट अटैक’ की समस्या आने लगी है। इसलिए दिल के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए ही प्रतिवर्ष 29 सितंबर को ‘विश्व हृदय दिवस’ (World Heart Day) मनाया जाता है। डॉ.…
Read Moreएकल अभियान : भाग उत्तर छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मा. माधवेन्द्र सिंह जी का प्रेरक मार्गदर्शन हुआ प्राप्त.
आगामी दो महिनों की कार्य योजना एवं तीन चरणों के कार्य से विस्तार से कराया गया अवगत. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : दिनांक 04 सितंबर 2023 दिन सोमवार को भाग उत्तर छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें अपने भाग केंद्र कुनकुरी अग्रसेन भवन में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं सीईसी कार्यकारी अध्यक्ष मा. माधवेन्द्र सिंह जी का हृदय स्पर्शी, सारगर्भित, प्रेरक मार्गदर्शन देश विरोधी ताकतों का अनेकों उदाहरण देते हुए प्राप्त हुआ। आगामी 2 महीनों की कार्य योजना तीन चरणों का कार्य को विस्तार से रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ…
Read More100 वीं जयंती पर याद किये गए हबीब : खैरागढ़ विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ व्याख्यान,
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के महत्वपूर्ण आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि और वक्ता सम्मिलित हुए वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/खैरागढ़ : देश और दुनिया के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, नाट्य लेखक, नाट्य निर्देशक और अभिनेता स्वर्गीय हबीब तनवीर की 100वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने एक महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से उन्हें स्मरण किया और आदरांजलि दी। इसके अंतर्गत ‘सौ बरस के हबीब’ शीर्षक के साथ हबीब पर आधारित व्याख्यान रखा गया। वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर इस आयोजन के मुख्य…
Read More