नौ माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित, पूरे प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं हो रही है गैंगरेप की घटना. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 01 सितंबर / राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है ? राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है, दूसरे दिन रिपोर्ट…
Read MoreTag: छत्तीसगढ़ कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकार वार्ता : विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान – प्रदेश कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अगस्त 2024 / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज 10 अगस्त 2024 शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। प्रेस वार्ता के प्रमुख बिंदु 10 अगस्त 2024. आरएसएस के खुले विरोध की वजह से सरकार दबाव में आई – – भारतीय जनता पार्टी ने कल यानी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर दिया…
Read Moreबिजली कटौती और दाम बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन : प्रदेश के सभी 307 संगठन ब्लॉकों में दिया गया धरना.
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के ब्लॉकों में हुये सम्मिलित. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा सक्ती के धरने में हुये शामिल समदर्शी न्यूज़ – रायपुर | बिजली कटौती और बिजली के दामों की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है बिजली की कटौती से जनता परेशान है। बिजली कटौती और महंगी बिजली के कारण परेशान जनता की आवाज को उठाने कांग्रेस ने जन आंदोलन छेड़ा है।…
Read Moreगृहमंत्री ने पूर्व नक्सली को महिमा मंडित कर शहीदों का किया अपमान : गृह मंत्री को नक्सली मुठभेड़ में शहीद सुरक्षा के जवान और आम नागरिकों के बच्चों से बात कर उनका सुख-दुःख समझना था – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर.
जो नक्सली वारदात में शामिल होकर सुरक्षा के जवान और आम नागरिकों की हत्या की उसका ये कैसा महिमा मंडन. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा वीडियो कॉल से पूर्व नक्सली से बात कर उनका महिमा मंडन करना शहीदों का अपमान है, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री पूर्व नक्सली से वीडियो कॉल करके उसका महिमा मंडन करते हैं, यह बेहद दुर्भाग्य जनक और निंदनीय है। गृह मंत्री नक्सली के घर लाल भाजी की दावत उड़ाने की इच्छा व्यक्त…
Read Moreगुढ़ियारी बिजली गोदाम में लगी आग की जांच कमेटी की रिपोर्ट भ्रष्टाचार पर लीपापोती – सुशील आनंद शुक्ला
बिजली गोदाम अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये और बिजली कांड की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जाये. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुढ़ियारी बिजली गोदाम में लगी आग की जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार में जो चार महिने में भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर लीपा पोती किया गया और भ्रष्टाचारियों को बचाया गया है। अग्निकांड जिस दौरान हुआ उस समय मीडिया रिपोर्ट थी…
Read Moreमोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता, मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की दी जाती है ट्रेनिंग. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी के संगत में विष्णुदेव साय सीएम की कुर्सी बचाने 24 घंटा झूठ बोल रहे हैं। मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले अव्वल नेता है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के नेताओं ने जितनी भी सभा की है, उनमें झूठ बोलने और गुमराह करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया…
Read Moreतीन चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की बन रही है सरकार – दीपक बैज
इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया, हमने अपने न्याय-पत्र को जनता के सामने रखा है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी है। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है, आधे से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तीन चरणों के…
Read Moreकांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी ने बालोद, डोंगरगांव में दो महति सभाओं को किया संबोधित : भाजपा संविधान बदलना चाहती है – प्रियंका गांधी
भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है, जनता, किसान, महंगाई से जूझ रहे, मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों की सरकार है – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो इलाका है प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, आप सब मेहनती लोग हो, आप लोगों की मेहनत के कारण यह प्रदेश मजबूत बना है। हमारा जो स्वतंत्रता संग्राम था गांधी जी ने उसका नेतृत्व किया और बड़े-बड़े नेता थे अगर आप एकजुट नहीं होते, अगर इस देश की जनता एकजुट नहीं…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा नक्सलियों की पोषक, 40% प्रतिशत एडवांस कमीशन की सरकार चलाने वाले भ्रष्टाचार की बातें कर जनता को मुंह चिढ़ा रहे – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये बयान ‘कांग्रेस की नक्सलवादियों से सांठ-गांठ है’ पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदित्यनाथ का बयान बेतुका और झूठा है। सारा देश और छत्तीसगढ़ जानता है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की पोषक तो भाजपा रही है, जिसके 15 सालों के छत्तीसगढ़ के शासन काल में नक्सलवाद बस्तर के 3 ब्लॉकों से निकल कर राज्य के 14 जिलों तक पहुंचा, यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री…
Read Moreकांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत : मोदी का सेना की वर्दी पहन कर वोट मांगना अलोकतांत्रिक, सेना का अपमान – दीपक बैज
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा भाजपा के होर्डिगों को जप्त कर, करें कड़ी कार्यवाही. मोदी में साहस नहीं कि नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, रोजगार पर वोट मांगे. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में साहस नहीं है कि वह मोदी सरकार के 10 सालों के काम के आधार पर लोकसभा चुनाव में वोट मांग सके, इसीलिये भाजपा ने नरेंद्र मोदी के सशस्त्र बलों का यूनिफार्म पहने वाला फोटो लगा कर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर वोट अपील किया है। यह मोदी और…
Read More