मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर चर्चा

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे  विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने जशपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने के दिए सख्त निर्देश

जागरूकता के अभाव में वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने विशेष कार्ययोजना करें तैयार शासकीय योजनाओं में पिछड़ा वर्ग को भागीदारी की ली जानकारी, बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश जशपुर, 25 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्री निषाद ने अधिकारियों से जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और…

Read More

पत्थलगांव के सुभाष मिंज बने सौर ऊर्जा के प्रेरक उदाहरण — प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से हर महीने बिजली बिल में दर्जनों यूनिट की बचत, पूरे परिवार को मिली आर्थिक मजबूती

जशपुर, 08 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी बचत हो रही है, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिल रहा है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बन रही है। जिले के पत्थलगांव विकासखंड निवासी श्री सुभाष मिंज ने अपने घर में 3 किलोवाट…

Read More

कलेक्ट्रेट में लगा जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनता से सुनी फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 08 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से…

Read More

“अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो इलाज अधूरा रह जाता” — जशपुर के मजदूर ने कैंसर को हराया

आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन — 46 वर्षीय मजदूर कैंसर से पूरी तरह स्वस्थ जशपुर 8 सितम्बर 2025/  स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार की पहल से आज गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इसी योजना से जशपुर जिले के पुरानी टोली निवासी श्री वीरेंद्र खाखा (46 वर्ष) को कैंसर जैसी गंभीर…

Read More

आयुष्मान कार्ड बना जीवन रक्षा का आधार, जशपुर में 16 हजार से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

जशपुर, 6 सितंबर 2025 :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षा का आधार बन गई है। इस कार्ड से मरीज सरकारी अस्पतालों के साथ पंजिकृत नीजि अस्पतालों में भी उपचार का लाभ प्राप्त कर रहें हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में इस योजना के अंर्तगत मरीजों को लाभ प्राप्त हो रहा है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा जीके जात्रा ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंर्तगत जिले में 46 अस्पताल पंजिकृत किये गए…

Read More

जशपुर की शान को भावभीनी श्रद्धांजलि : गूंजा ‘कुमार साहब अमर रहें’ का नारा, सेवा और समर्पण की मिसाल, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब याद करने कुमार दिलीप सिंह जूदेव को.

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने उनके आदर्शों, सेवा भाव और जनकल्याण के कार्यों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वर्गीय कुमार दिलीप…

Read More

चल नहीं सकता था, अब ज़िंदगी दौड़ेगी! दिव्यांग दीपेश्वर को मिली ट्राई सायकल, सीएम कार्यालय की त्वरित संवेदनशीलता ने बदल दी दुनिया

जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई।…

Read More

जशपुर जिले के 4322 ग्रामीणों को मिला नया आशियाना : ग्राम पंचायतों में कराया गया गृह प्रवेश का कार्यक्रम

जशपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निरंतर प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध पूर्ण आवास में गृह प्रवेश उत्सव का राज्यव्यापी आयोजन 13 मई को किया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरगुजा अंबिकापुर में गृह प्रवेश उत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हुए इस दौरान प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा निर्देशन एवं मुख्य…

Read More

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आने वाले आम नागरिकों को जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

पत्रिका के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की दी जा रही है जानकारी जशपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विगत दिवस जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निः शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पाकर नागरिकों ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका में दी गई सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और आंकड़ों की जानकारी मिलती है जो की उनके लिए काफी लाभकारी है। जनमन पत्रिका के माध्यम से योजनाओं के अलावा करेंट अफेयर की भी जानकारी मिलती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर…

Read More