रायपुर-बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्रिविष्णुदेवसाय
धान खरीदी गारंटी से दलहन-तिलहन समर्थन मूल्य उपार्जन और हजारों EWS-LIG आवासों की नई बिक्री नीति तक—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐसे फैसले जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सिस्टम दोनों बदल देंगे
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम और जनहितकारी निर्णय लिए गए। इस बैठक में किसानों के लिए दलहन-तिलहन के समर्थन मूल्य उपार्जन से लेकर धान खरीदी हेतु वित्तीय गारंटी के पुनर्वेधीकरण तक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं आवास योजनाओं के नियमों में बड़े संशोधन के साथ नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दीर्घकालीन लीज पर देने का निर्णय राज्य में खेल विकास की नई दिशा तय…
Read Moreविशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
पिछले 22 महीनों में जिले में 22,805 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। मत्स्य उत्पादन न केवल पोषण सुरक्षा का माध्यम है, बल्कि यह बड़े पैमाने पर ग्रामीण रोजगार सृजन का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रदेश में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने हेतु शासन द्वारा निरंतर नवाचारों को अपनाया जा रहा है।…
Read Moreगोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे यादव समाज के श्रद्धालु
गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे महाकुल यादव समाज के लोग जशपुर : महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव इस वर्ष अपनी शताब्दी वर्षगांठ पर विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 12 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ गोकुला धाम कंडोरा कुनकुरी में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।आयोजन समिति ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – “उत्तम ओड़िशा, हम सबका ओड़िशा” | नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में कही बड़ी बातें
उत्तम हो ओड़िशा, हम सबका संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित किया रायपुर/नुआपाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम ओड़िशा विकसित हो, यह हम सबने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है जिसके हम सब साक्षी हैं। श्री साय ने कहा किओड़िशा और छत्तीसगढ़ का नाता हमेशा मजबूत…
Read Moreक्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा छत्तीसगढ़ में लागू : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी वर्ग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा निरंतर की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि व्यापारिक वर्ग का कहना था कि यदि आधुनिक डिजिटल…
Read Moreराज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देखा एयर शो अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी वायु सेना का एयर शो छत्तीसगढ़वासियों के लिए कमाल का अनुभव, लोग देखकर एक घंटे तक होते रहे मंत्रमुग्ध रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया।…
Read Moreरायपुर राजभवन में श्रद्धांजलि समारोह: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने भूपेन हजारिका को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर : उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Read Moreछत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय मुलाकात: उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा, राज्यपाल डेका रहे साथ
रायपुर : उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका उपस्थित थे।
Read Moreछत्तीसगढ़ में हर संभाग मुख्यालय पर लगेगी सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा!
अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार पटेल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान सभी संभागीय मुख्यालयों में स्थापित की जाएगी सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन रायपुर : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने। आज़ादी के बाद के कठिन हालातों में उन्होंने अपनी सूझबूझ और फौलादी इरादों…
Read More