मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा कुनकुरी के लिए 77.23 करोड़ रूपए लागत के 75 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 16.84 करोड़ की लागत के 8 कार्यों का किया लोकार्पण 60.38 करोड़ लागत के 67 कार्यों का किया भूमिपूजन जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी के नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत 77 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत के 75 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 16 करोड़ 84 लाख 51 हजार रूपए लागत के 8 कार्यों का…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसाय
अघोरेश्वर आश्रम पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, अवधूत भगवान राम जी की समाधि के किए दर्शन—पूज्य उत्साही बाबा से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम नारायणपुर पहुंचकर मां काली, भगवान गणेश की प्रतिमा और शिवलिंग का विधिवत पूजा-अर्चना की परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की समाधि स्थल के किए दर्शन, पूज्य श्री उत्साही बाबा जी का लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्री सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम नारायणपुर, चिटकवाईन पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली, भगवान गणेश की प्रतिमा और शिवलिंग का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा: नारायणपुर में हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम नारायणपुर, विकासखंड कुनकुरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी पहुंचे। हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार शामिल थे।
Read Moreजशपुर में आज CM विष्णुदेव साय का पावरफुल दौरा: किसान महासंवाद से महायज्ञ चक्रपूजा तक कार्यक्रमों की धूम.. देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर प्रवास कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से नारायणपुर पहुंचेंगे। यहां आगमन के बाद वे सबसे पहले श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री किसान महतारी सम्मेलन, नारायणपुर में शामिल होकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,धार्मिक कार्यक्रम…
Read Moreबगीचा नगर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: 12.79 करोड़ से तैयार होगा भव्य गौरवपथ
नगरवासियों ने CM साय का जताया आभार जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा को वित्तीय वर्ष 2025–26 में अवसंरचना मद के अंतर्गत 12 करोड़ 79 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। नगर पंचायत बगीचा क्षेत्र के तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक गौरवपथ निर्माण कार्य किया जाएगा। यह गौरवपथ न केवल नगर का स्वरूप बदलेगा बल्कि यातायात व्यवस्था, आवागमन और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी बड़ा सुधार लाएगा। नगरवासियों ने इस…
Read Moreभारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले—खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे बताया भारत के खेल जगत से जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव, खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा और हमारे खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती उत्कृष्टता का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को “भारत के खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय” बताया और कहा कि यह हर भारतीय…
Read Moreजांजगीर-चांपा में खौफ़नाक सड़क हादसा! पाँच की मौत—CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज के सख्त निर्देश
जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गाँव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की दर्दनाक मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस हृदयविदारक दुर्घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल…
Read Moreअगहन मास के पावन अवसर पर CM साय का आशीष संदेश—सलखंड में महालक्ष्मी पूजा में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने की ग्राम सलखंड में महतारी सदन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया,…
Read Moreसुगम धान खरीदी से खुश किसान: संतराम ने मोबाइल टोकन व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन पर शासन-प्रशासन का जताया आभार
सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान: संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद मोबाईल एप्प से टोकन की सुविधा मिलने तथा केन्द्र में की गई सुगम व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन का जताया आभार रायपुर : बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री संतराम साहू ने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियाँ पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। मोबाइल तुंहर टोकन ऐप से…
Read Moreरायपुर में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल—संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, प्रदर्शनी का अवलोकन
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हुए शामिल संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के…
Read More