21 नक्सलियों के हथियार त्यागकर पुनर्वास पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष बस्तर की जनता के मनोअनुकूल निर्णय लेने वाले सभी का है स्वागत- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया कि बस्तर रेंज में आने वाले केशकल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुंएमारी एवं किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित 21 सशस्त्र नक्सलियों ने आज हथियार और हिंसा का मार्ग छोड़कर सम्मानपूर्वक पुनर्वास कर मुख्यधारा में जुड़ने का मार्ग चुना है,…
Read MoreTag: #विजयशर्मा
कांग्रेस शासनकाल में दूषित हुई कार्यपद्धतियां, बर्बाद हुई संस्थाएं — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निवास कार्यालय में आज पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि विगत कॉंग्रेस शासनकाल में शासन पद्धतियां एवं परंपराएं दूषित हो गयी थीं, उन्होंने शासकीय संस्थाओं को भी बर्बाद करने का कार्य किया गया था। कोई भी संवैधानिक संस्था हो या अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन उचित तरीके से नहीं कर पाते थे, केवल भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का ही वर्चस्व हुआ करता था। जिसका जीवंत उदाहरण सीजीपीएससी में हुए घोटाले में साफ तौर पर नजर आता है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय…
Read Moreदो-दो गृह मंत्री मिलकर भी अपराध नहीं रोक पा रहे: सुशील आनंद शुक्ला बोले—बस्तर दशहरा में सुरक्षा देने में विजय शर्मा नाकाम
रायपुर/06 अक्टूबर 2025। विजयादशमी के दिन बस्तर सहित पूरे प्रदेश में हुई मारपीट चाकूबाजी की घटना के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने जंगलराज काम हो गया है कानून नाम की चीज नहीं है दो-दो गृह मंत्री अमित शाह विजय शर्मा प्रदेश के कानून व्यवस्था को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं। अपराधी अनियंत्रित हो गए हैं, बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा को भी सुरक्षा देने में गृह मंत्री विजय शर्मा नाकाम…
Read Moreडिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला: वोट चोरी रोकने वाले एसआईआर का विरोध कर खुद कठघरे में खड़ी कांग्रेस
रायपुर, 9 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में मंगलवार को हुई कांग्रेस की रैली को दोहरे राजनीतिक मापदंड का परिचायक बताते हुए कहा है कि जिस वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस के लोग हंगामा कर रहे हैं, उसे दुरुस्त करने के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कांग्रेस को नहीं करना चाहिए। मंगलवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों के सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने ऐसे अनेक नामों का दस्तावेजों के साथ जिक्र किया जिन्होंने गलत जानकारी देकर कवर्धा…
Read Moreविजय शर्मा से गृह व पंचायत विभाग भी वापस लेना चाहिए था – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
मुख्यमंत्री ने विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेकर पर कतरे रायपुर/22 अगस्त 2025। मंत्री विस्तार में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे, उनमें से विजय शर्मा से मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को वापस लेकर उनके पर कतर दिए। मुख्यमंत्री को उनसे गृह एवं पंचायत विभाग को भी वापस लेना था और…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस समारोह में उमड़ा गर्व और गौरव का संगम : दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान की बारिश, 79 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, 79 जांबाज अफसर और कर्मचारी हुए सम्मानित.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के 79 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित. उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित. रायपुर. 15 अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन के 64 और पुलिस प्रशासन के 15 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर गौरवान्वित किया। यह सम्मान उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित…
Read Moreदुर्ग में आजादी का जश्न : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड, पुरस्कार और देशभक्ति का जोश चरम पर, भिलाई में स्वतंत्रता दिवस की भव्य परेड, शहीदों को नमन और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम.
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, रायपुर. 15 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में आयोजित मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया, वहीं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार…
Read Moreआईईडी विस्फोट और भालू के हमले में घायल ग्रामीण और जवान दोनों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भावुक हुए ग्रामीणों की हालत देख कर, नक्सली हिंसा और वन्यजीव हमले के दोनों लोगों से मिले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, मौके पर ही दिए गहन इलाज के सख्त निर्देश.
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच आईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से भेंट कर पूछा स्वास्थ्य का हाल, की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना. रायपुर. 08 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल में आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण प्रमोद ककेम और भालू हमले में घायल जवान बामन पोड़ियाम से भेंट की। उपमुख्यमंत्री ने दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों को मिला ‘स्वास्थ्य का वरदान’ : आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70+ उम्र के नागरिकों को अब हर साल 5 लाख तक इलाज मुफ्त, विधानसभा अध्यक्ष को प्रदान किया गया पहला कार्ड.
राजनांदगांव की रिकॉर्ड उपलब्धि : 94.80% पंजीयन के साथ बना पूरे राज्य में प्रथम, नेता भी हुए सम्मिलित. विधानसभा अध्यक्ष को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदान किया गया राजनांदगांव. 07 अगस्त 2025 : राजनांदगांव जिले ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड‘ पंजीयन में 94.80% सफलता प्राप्त कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा यह कार्ड सौंपा गया। यह कार्ड 70 वर्ष या उससे अधिक…
Read Moreउपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश
रायपुर / उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को सुकमा के एकदिवसीय दौरे पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने नक्सल पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया और आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनके वर्तमान हालात, सरकार की पुनर्वास नीति तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में शांति स्थापना और सामाजिक समावेश की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद करते हुए उनके पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और समावेशन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी…
Read More