रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों का है प्रतीक — मुख्यमंत्री जशपुर, 9 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई…
Read MoreTag: #BihanYojana
महिला सशक्तिकरण की रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर 12 दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, पर्यावरण-हितैषी ‘जशपुर एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध
जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…
Read Moreमहज 60 हजार की मदद से शुरू किया होटल! जशपुर के शशिकला की कहानी हर महिला को बनाएगी आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित
आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही शशिकला, एक सफल व्यवसाई के रूप में उभरी दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा शशिकला को कई योजनाओं का मिला लाभ जशपुर 31 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबी बनकर दूसरी महिलाओं के लिए भी बनी प्रेरणा। जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम केनादाड़ की श्रीमती शशिकला खलखो ‘बिहान योजना’ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनी हैं। एक सामान्य गृहिणी और खेती-किसानी करने वाली शशिकला ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर…
Read Moreबैंक सखी जीनत परवीन की मिसाल: गाँव-गाँव तक बैंकिंग सेवा पहुँचाकर बनीं आत्मनिर्भरता और सशक्त महिला का प्रतीक!
जशपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी श्रीमती जीनत परवीन, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। श्रीमती जीनत परवीन बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं। लेकिन 2019 में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के…
Read Moreछोटे गाँव से बड़ी उड़ान: जशपुर की महिलाओं ने छिंद की टोकरी से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, बिहान योजना बनी बदलाव की चाबी
सफलता की कहानी : स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई जशपुर, 8 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्वसहायता समूह की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है। समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान…
Read Moreगांव की साधारण महिला बनी डिजिटल लेनदेन की सशक्त प्रतिनिधि : जानिए बेबी गुप्ता की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, हर महीने 35 लाख का ट्रांजेक्शन, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बनीं बेबी गुप्ता.
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से बेबी गुप्ता के जीवन में आया साकारात्मक परिवर्तन समूह से जुड़कर बेबी गुप्ता आर्थिक रूप से हुई मजबूत, बैकिंग ट्रांजेक्शन कार्य से प्रतिमाह कमा रही 11 हजार रूपए. जशपुर. 30 जून 2025 : ‘बिहान’ छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को स्व सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करके स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए…
Read Moreबीसी सखी तारा बाई की प्रेरक सफलता : हर महीने 50 लाख से अधिक का लेन-देन कर रही आत्मनिर्भर महिला, चिड़ोरा की महिला का कमाल, बीसी सखी बनी गांव की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बैंकिंग सेवा पहुँच रही घर-घर.
बीसी सखी का कार्य शुरू कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचाकर बनी सच्ची सखी. चिड़ोरा की ‘तारा बाई’ स्व सहायता समूह से बनी आत्मनिर्भर, प्रतिमाह 50-60 लाख का लेन-देन कर 8 से 9 हजार तक कर रही कमाई. जशपुर. 02 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप स्व सहायता समूह में महिलाओं को जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। जिले की महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत् समूह के रूप में विकसित करके रोजगामूलक कार्य के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं…
Read Moreबिहान योजना से मिली उड़ान: जशपुर की सरस्वती बनीं उन्नत नस्ल की गाय पालन से आत्मनिर्भर महिला किसान
जशपुर 9 अप्रैल 2025/ जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है। राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.40 लाख थी। इसमें से ₹93,000 की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी गई, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ। दूध…
Read Moreहुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से बदली तक़दीर – जशपुर की रिंकी यादव ने छिंद कांसे की टोकरी से बना लिया आत्मनिर्भर जीवन
जशपुर 6 अप्रैल 2025/ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टाटीडांड की रहने वाली श्रीमती रिंकी यादव आज अपने आत्मविश्वास, मेहनत और हुनर से न सिर्फ अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। वे पिछले 6 वर्षों से ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत राखी स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और समूह के माध्यम से उन्होंने पारंपरिक छिंद कांसे की टोकरियाँ बनाकर अपनी आजीविका का नया मार्ग प्रशस्त किया है। श्रीमती रिंकी यादव ने वर्ष 2019 से छीद…
Read More100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई
जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…
Read More