जशपुर पुलिस में बदलाव- 05 थानेदार हुये स्थानांतरित, इनमें से 02 थानेदारों को सायबर सेल में पदस्थ किया गया है। जशपुर : जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा 05 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है:- 1. निरीक्षक मोरध्वज देशमुख को प्रभारी सायबर सेल से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर। 2. निरीक्षक संतलाल आयाम को थाना प्रभारी बगीचा से सायबर सेल जशपुर। 3. निरीक्षक गौरव पांडेय को रक्षित…
Read MoreTag: #JashpurDistrict
दुर्घटना में डूबी जिंदगी, अब मिला संबल — जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिवार को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. सुकवारी बाई का ढोढ़ी के पानी में डूबने से 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनकी पुत्री मीना बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreधान खरीदी 2025-26 की तैयारी पूरी! जशपुर में 21 चेकपोस्ट से अवैध धान प्रवेश पर अब कड़ी नज़र — टोल फ्री पर दे सकेंगे सूचना!
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों…
Read Moreजशपुर के दुलदुला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत — हेलीपैड पर उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताई खुशी
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुलदुला हेलीपैड पर किया गया आत्मीय स्वागत इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreजशपुर को मिला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट : सीएम विष्णुदेव साय ने 39 किमी सड़क और पुलिया निर्माण को दी प्रशासनिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात, कांसाबेल–बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण व पुलिया निर्माण कार्य के 29 करोड़ 37 लाख रूपए की दी मंजूरी, क्षेत्र वासियों ने सीएम साय का जताया आभार….. जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। वर्ष 2025-26 के बजट में कांसाबेल–बगीचा मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क लगभग 39 किलोमीटर लंबी होगी,जिसके लिए 29 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।इस मार्ग के…
Read Moreजशपुर जिले में अब तक 1100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज, इस साल औसत के बराबर बारिश — कुनकुरी में सर्वाधिक 1534.5 मिमी
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक11007.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 अक्टूबर तक की स्थिति में 10939.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 14.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1361.0 मिमी, मनोरा में 1414.9 मिमी, कुनकुरी में 1534.5 मिमी, दुलदुला में 729.4 मिमी, फरसाबहार में 814.9 मिमी, बगीचा में 1208.9 मिमी, कांसाबेल में 1030.2 मिमी, पत्थलगांव में 979.8 मिमी, सन्ना…
Read Moreजशपुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का शुभारंभ, 4 प्रमुख रूटों पर कल से दौड़ेंगी बसें, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत जिले में 4 रूटों पर 5 अक्टूबर से बसों का संचालन होगा प्रारंभ, रणजीता स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत अब जशपुर जिले में भी बसों का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। आज बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी कड़ी में जिले में 4 रूटों पर बस का संचालन किया जाएगा। कल 05 अक्टूबर निर्धारित समय पर बसें संचालित…
Read Moreनगदी रहित उपचार स्कीम 2025 : जशपुर जिले में 9 सरकारी और 2 निजी अस्पतालों को किया गया शामिल, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को राहत
सड़क दुर्घटना का प्रत्येक पीड़ित योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये तक के नकदी रहित उपचार का होगा हकदार जिला प्रशासन के आमजन से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इसका लाभ मिले जशपुर, 14 जुलाई 2025/ सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नगदी रहित उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 के अंतर्गत जिले में शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से…
Read Moreबिजली की कड़क से पहले जान लें ये बातें! जशपुर में गिरी आकाशीय बिजली के मद्देनज़र जिला प्रशासन की चेतावनी और जीवनरक्षक निर्देश, जारी किया हेल्पलाइन और मुआवजा गाइडलाइन
सतर्कता बरतने के साथ जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की जशपुर, 07 जुलाई 2025/ बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की अपील की है और कहा है की बिजली एक शक्तिशाली प्राकृतिक घटना है, लेकिन यदि हम सतर्क और तैयार रहें, तो जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता है। बिजली से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जिला प्रशासन ने जानकारी देते…
Read Moreकस्तूरा मंदिर में रथयात्रा की तैयारी शुरू – कलेक्टर ने 250 वर्ष प्राचीन प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर का किया अवलोकन – प्राचीन कुएं के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश
प्राचीन मंदिर से प्रत्येक वर्ष प्रभु जगन्नाथ भगवान बलभद्र जी और सुभद्रा जी की रथ यात्रा हर्ष उल्लास से निकाली जाती है जशपुर 26 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तूरा में प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर का अवलोकन किया और मंदिर के कुछ ही दूरी पर स्थित प्राचीन कुआं का जिर्णोद्धार करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कर्णपाल सिंह ने बाजार डांड के लिए सीसी रोड बनवाने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…
Read More