नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदान में दिखा मतदाताओं का उत्साह जशपुर, 11 फरवरी 2025 – नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत जिलेभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की भागीदारी स्पष्ट हो रही है। मतदान की स्थिति (10 बजे तक) सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 17.16% मतदान दर्ज किया गया।…
Read MoreTag: #VotingDay
पत्थलगांव के मतदान दलों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया गया रवाना, मतदान केंद्रो में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जशपुर 10 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी 5 नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 84 मतदान केन्द्रों के मतदान दल को रवाना किया गया है। नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी शशी मोहन सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन, सेक्टर अधिकारियो और मतदान दलों के लिए लगभग 382 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि कोण से 183 सुरक्षा जवान…
Read Moreजशपुर : चुनाव के दिन छुट्टी! 11, 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित
जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के द्वारा जारी आदेशानुसार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी दिन मंगलवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 17 फरवरी दिन सोमवार को बगीचा में, द्वितीय चरण में 20 फरवरी दिन गुरूवार को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में सामान्य अवकाश घोषित…
Read Moreजशपुर जिले के 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना, 11 फरवरी को होगा नगरीय निकाय चुनाव
11 फरवरी को प्रातः 08 से संध्या 05 बजे तक होगा मतदान जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु जिले के सभी 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सोमवार को रवाना किया गया। जिले के जशपुर नगर पालिका परिषद सहित सभी 4 नगर पंचायतों के 80 वार्डों के लिए 84 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी 05 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद जशपुर के 20 वार्डों हेतु 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कुनकुरी,…
Read Moreजशपुर : 84 मतदान केंद्रों पर निकाय चुनाव, 1229 केंद्रों पर पंचायत चुनाव – प्रशासन ने कमर कसी, तैयारियां अंतिम चरण में!
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन पर मतदान की तीव्र गति से हो रही है तैयारी जशपुर, 04 फरवरी 2025/ नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में तैयारी तीव्र गति से की जा रही है। समस्त नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किए जाएंगें। इसी तरह पंचायत चुनाव हेतु प्रथम चरण में 17 फरवरी को बगीचा, द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी एवं तृतीय चरण में 23 फरवरी को फरसाबहार, पत्थलगावं एवं कासांबेल में आयोजित किए जाएंगे। जिला…
Read More