रायपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज शाम कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल में बसे ग्राम मुल्ला के पुनर्वास केन्द्र में आकस्मिक प्रवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात की और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को उनकी सभी मूलभूत समास्याओं का विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने युवाओं से संवाद करते…
Read MoreTag: #YouthEmpowerment
राजनीति में नाम कमाने का सुनहरा मौका! कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से लॉन्च किया नेशनल टैलेंट हंट, युवाओं को पार्टी प्रवक्ता बनने का अवसर
जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ता बनने का अवसर, कांग्रेस का नेशनल टेलेंट हंट कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में रायपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित कर रही है। टैलेंट हंट कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभाओं का चयन पार्टी जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने का अवसर दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज टेलेंट हंट कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम…
Read MoreInnovation meets Inspiration! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव प्रदर्शनी में युवाओं ने देखा विकास का 25 वर्षीय सफर, ‘अंजोर विज़न 2047’ बना चर्चा का विषय
रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हो रही है। प्रदर्शनी में पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के अलावा आसपास के अन्य जिलों के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा पीयूष यादव, नंदना चौबे और चेतना वर्मा और कई विद्यार्थियों…
Read Moreजशपुर राज्योत्सव में लगी प्रदर्शनी ने खींची युवाओं की भीड़ — योजनाओं और पत्रिकाओं से मिला ज्ञान का खज़ाना
जशपुर : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के द्वितीय दिवस भी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी नगरवासियों, ग्रामीणों और हितग्राहियों को दी गई। साथ ही जनमन पत्रिका, सुशासन तिहार 2025 पत्रिका, जशपुर जम्बूरी 2025 और जशपुर किसान कॉल सेंटर की पत्रिका एवं ब्रोशर का वितरण किया…
Read Moreजशपुर को मिला खेल उत्कृष्टता का नया केंद्र — मुख्यमंत्री साय ने एनटीपीसी के साथ किया समझौता, तीरंदाजी में अब ऊंचाइयां छुएंगे आदिवासी युवा
20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से आर्चरी सेंटर होगी स्थापित क्षेत्र के युवाओं को तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मिलेगा लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया जशपुर में बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना पंडरा पाठ में तीरंदाजी अकादमी बनाने के लिए एनटीपीसी के साथ एग्रीमेंट किया। सीएसआर फंड से 20 करोड़ 53 लाख की लागत से तीरंदाजी अकादमी बनाया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बिलाश मोहंती उप महाप्रबंधक निशांत बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम – 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर : 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल…
Read Moreजशपुर में शिक्षा की क्रांति! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोले उच्च शिक्षा के नए द्वार, दो महाविद्यालयों की मिली सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात : बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर. जशपुर : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार , करडेगा महाविद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकीय और कार्यालयीन कर्मचारियों की पदस्थापना की स्वीकृति दी है। इस कदम से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा। मुख्यमंत्री की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तोहफा : बागबहार को मिला 4.67 करोड़ का आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल, खेल प्रतिभाओं में उत्साह की लहर
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। शासन की प्राथमिकताओं में अब खेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण भी प्रमुख रूप से शामिल है। इसी कड़ी में बागबहार क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात के रूप में राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से बागबहार में आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र : कहा- पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित
रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रियाओं से प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने बताया कि विगत 20 महीनों में विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पुलिस…
Read More