तत्काल बना श्रमिक कार्ड, ट्राइसिकल मिलने पर दिव्यांग सुदर्शन ने कहा – संवाद से समाधान की खुली राह, सुशासन तिहार में आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण

रायपुर. 18 अप्रैल 2025. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशवासियों के लिए संवाद से समाधान की पहल की है। तीन चरणों में आयोजित सुशासन तिहार अपने दूसरे चरण में पहुंच चुका है जिसमें लोगों से मिले आवेदनों का मिशन मोड में निराकरण किया जा रहा है। यह सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने की सार्थक पहल है। यह न केवल सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह नागरिकों और सरकार के बीच विश्वास…

Read More

सुशासन तिहार का असर : आवेदनों पर कार्रवाई शुरू, परिवहन विभाग ने विकास मिश्रा को जारी किया लर्निंग लाइसेंस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार रायपुर 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इस अभियान के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन पर तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में रायपुर जिले के ग्राम सांकरा निवासी श्री विकास मिश्रा ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्हें विश्वास…

Read More

जंगल के बीच लेजर शो, मरीन ड्राइव जैसा पाथवे और मड हाउस! मधेश्वर-मयाली बनेगा छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हॉटस्पॉट, जशपुर कलेक्टर की अगुवाई में नई योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार

जशपुर कलेक्टर ने मधेश्वर-मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र के विकास पर की विशेष बैठक, पर्यटकों के लिए आकर्षण बढ़ाने पर जोर, योजनाओं पर की चर्चा जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर क्षेत्र को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा अनुसार विकसित करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र में मरीन ड्राइव की…

Read More

अब नहीं होगी कीचड़ या जाम की परेशानी! जशपुर विधायक ने पोड़ी में 20 लाख की सीसी रोड का किया भूमिपूजन

जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव गांव को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे ग्राम जहां सड़के नहीं हैं वहां पर सड़कों का विस्तार के साथ जरूरत मंद हितग्राहियों को अपना पक्का आवास का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति…

Read More

जशपुर जिले में हर ग्रामीण को पक्का मकान देने की पहल : मोर दुआर साय सरकार महाभियान को मिली ज़मीनी रफ्तार, जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने खेडार, कोडोपारा, सोनक्यारी में किया आवास सर्वे

जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने विभिन्न ग्रामों में आवास प्लस 2.0 के तहत हितग्राहियों के घरों में पहुंच कर सर्वे का कार्य किया। इसके तहत विधायक सर्वप्रथम जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत खेडार और कोदोपारा पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत विशेष पखवाड़ा “मोर दुआर साय सरकार महाभियान” के अंतर्गत आवास सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि हर जरूरतमंद हितग्राही को…

Read More

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं रायपुर 18 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया।        मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की

सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षकों ने जताया विश्वास रायपुर 18 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति…

Read More

जशपुर के दिव्यांगजनों को मिला मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से ई-रिक्शा, अब आत्मनिर्भर बन रहे विलियम, राजकुमार और नरेंद्र

मिला सहारा, जिंदगी की राह हुई आसान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 18 अप्रैल 2025/ हमें दो कदम भी नापना हो तो पैरों की जरूरत पड़ती है। जीवनयापन के लिए कठिन संघर्ष, परिवार का सहारा बनना, बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने जैसे जीवन के कई पहलू है जिसे परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति भली-भांति समझता है। जीवन की इस आपाधापी में अगर किसी दुर्घटनावश पैर काम करना बंद कर दे तो जीवन का यह संघर्ष और भी कठिन हो जाता है। दुर्घटना की वजह से…

Read More

छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने नवा रायपुर में एन.आई.एफ.टी. कैम्पस की स्थापना की दी मंजूरी

राज्य में फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा रायपुर, 17 अप्रैल 2025/  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फैशन शिक्षा और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में नवा रायपुर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.एफ.टी.) के नए कैम्पस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना की अनुमानित लागत 271.18 करोड़ रुपये है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर 17 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1857 की क्रांति के महानायक, क्रांतिकारी और देशभक्त सेनापति शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि (18 अप्रैल) पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तात्या टोपे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन अमर योद्धाओं में से हैं, जिनकी रणनीतिक कुशलता, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी हर देशवासी को गर्व और प्रेरणा से भर देता है। वे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानायक थे जिन्होंने अंग्रेजी सत्ता को खुली चुनौती दी, और जब युद्ध के…

Read More