मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन

कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पढ़ने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की…

Read More

कुनकुरी के सलियाटोली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15.36 करोड़ लागत के 11 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

13.65 करोड़ लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन एवं 1.70 करोड़ लागत के 02 कार्यों का हुआ लोकार्पण जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 15 करोड़ 36 लाख 11 हजार रूपये लागत के 11 विकासकार्यों की सौगात दी। जिसमें उन्होंने  01 करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 02 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 65 लाख 77 हजार रूपये की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।  मुख्यमंत्री श्री…

Read More

कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला, 8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय

सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर एक सशक्त कदम 50 लाख की लागत से तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जशपुर 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय और 50 लाख की लागत से तैयार होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की एक और कड़ी जुड़ रही है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा

जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुलदुला के हाट बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपए की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण करने और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की…

Read More

हाथियों से दोस्ती का संदेश लेकर निकली ‘गजरथ यात्रा’! सीएम साय बोले– “संघर्ष नहीं, समझदारी से बनेगा समाधान”

जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में एक अभिनव पहल ‘‘गजरथ यात्रा‘‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य मानव-हाथी द्वंद को रोकना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। गजरथ यात्रा राज्य भर के स्कूलों और ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी, जहां लोगों को हाथियों के व्यवहार, उनके संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में सिंदूर का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हाथी-मानव द्वंद रोकने गजरथ को दिखाई हरी झंडी.

जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने हाथी मानव द्वंद को रोकने और जनजागरूकता के लिए गजरथ वाहन को हरी झंडी दिखाई। जशपुर वनमण्डल द्वारा निकाली गई यह रथ विशेषकर स्कूलों और हाट बाजारों में पहुंचकर हाथी के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने जागरूकता के लिए लघु फिल्म और जानकारी युक्त लघु पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी को…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास, कहा- स्वस्थ रहने योग को अपनी नियमित दिनचर्य में करें शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान नालंदा परिसर सहित 108 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण उत्साह के साथ मनाया गया जशपुर रणजीता स्टेडियम में योग दिवस जशपुर, 21 जून 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात विमान हादसे पर जताया गहरा शोक, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर 12 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More

दूरस्थ इलाकों में पहुंचेगी शिक्षा की रौशनी, युक्तियुक्तकरण से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का भरोसा

रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति ने दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था की नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया को तेज़ी से और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बेहद सुचारू और निष्पक्ष तरीके से पूरी कर ली गई है। अब तक जिन स्कूलों में या तो शिक्षक नहीं थे या…

Read More

शिक्षा की रौशनी से चमका तरौद का स्कूल, युक्तियुक्तकरण से मिले चार नए शिक्षक

शिक्षकों की पदस्थापना की खबर पाकर खुश हैं गांव के बच्चे बच्चों के चेहरे पर दिखने लगी पढ़ाई की ललक रायपुर, 06 जून 2025/ कभी शिक्षक की कमी से जूझ रहा बालोद ज़िले का छोटा-सा गांव तरौद में शिक्षा की एक नई उम्मीद जगी है। जहां पहले सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था, अब यहां चार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की खबर से गांव में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल ने बच्चों, अभिभावकों और पूरे गांव में शिक्षा को लेकर…

Read More