पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में हुई जटिल ट्रेकियल स्टेनोसिस बीमारी की सफल सर्जरी ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी और रेडियोडायग्नोसिस विभागों की संयुक्त टीम ने रचा कीर्तिमान नाक की हड्डी से किया ट्रैकिया के दीवाल का पुनर्निर्माण रायपुर, 20 जून 2025. पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, विशेषज्ञता और सहयोग से किसी भी जटिल रोग का इलाज संभव है। …और यह सफलता एक ऐसे मरीज के इलाज…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़स्वास्थ्य
जशपुर: सीएचसी फरसाबहार में सिकलसेल जागरूकता दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और वितरण से मरीजों में बढ़ा भरोसा
जशपुर, 20 जून 2025/ लोगों को सिकलसेल के संबंध में जागरूक करने के लिए 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में सिकलसेल जागरूकता दिवस का आयोजन जिले में किया गया। जिसके तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकलसेल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों डॉ. अंकित, डॉ. साक्षी, बीपीएम सुशील टोप्पो, कौशल, सिकलसेल पीड़ित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मरीजों से की आत्मीय बातचीत
रायपुर 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तृतीय चरण में आज महासमुंद जिले में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी तथा महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को…
Read Moreजांजगीर-चांपा के प्रभारी सिविल सर्जन के विरुद्ध शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित
रायपुर, 05 मार्च 2025/ जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित…
Read Moreआयुष्मान योजना ठप: मरीज इलाज के अभाव में भटक रहे, स्वास्थ्य सेवा पर सरकार का ध्यान नहीं – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर/22 जनवरी 2025। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से ईलाज बंद हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार भुगतान नहीं कर रही मरीज ईलाज के अभाव में भटक रहे है। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों को निःशुल्क उपचार देने वाले अस्पतालों का 1500 करोड़ से ज्यादा का भुगतान लंबित है। प्रदेश के कई छोटे-बड़े अस्पताल मरीजों के इलाज से हाथ खड़े करने लगे हैं और तरह-तरह के बहाने बनाकर मरीजों को बिना इलाज़ के लौटा रहे हैं। कई अस्पताल आधा…
Read More