समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एल चैहान ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा उतना ही अच्छा चुनाव बेहतर व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा। आप सभी ट्रेनर है आप जितना अधिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करेंगे उसका सकरात्मक परिणाम चुनाव गतिविधियों में दिखेगा। कलेक्टर ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को टीम भावना से कार्य कर निर्वाचन की विभिन्न बिंदुओं को बारीकी से समझने सलाह दी है। कलेक्टर श्री चौहान आज…
Read MoreTag: लोकसभा निर्वाचन 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 : स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को मतदान हेतु जागरूक करें- जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रकाश सर्वे
जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम श्री प्रकाश सर्वे ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। इस दिशा में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों के जगहों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। वहीं युवा मतदाताओं को मतदान में अधिक…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर कलेक्टर ने जिले के सम्पूर्ण डीजल-पेट्रोल पंप अनुज्ञप्तिधारियों को पंप में पेट्रोल-डीजल सुरक्षित भण्डार बनाये रखने किया आदेशित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण चुनाव कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु पेट्रोल-डीजल पंपों में आवश्यकता अनुसार पेट्रोल-डीजल का रिजर्व स्टॉक संधारित करने के संबंध में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने छ.ग.मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल अनुज्ञापन तथा नियंत्रण आदेश 1980 की कंडिका 10 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुये जिले के सम्पूर्ण डीजल-पेट्रोल पंप अनुज्ञप्तिधारियों को उनके पेट्रोल-डीजल पंप में 2000 लीटर डीजल तथा 1000 लीटर पेट्रोल का सुरक्षित भण्डार बनाये रखने हेतु आदेशित…
Read Moreलोकसभा चुनाव 2024 : समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे तथा आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटलनगर से आज इस आशय के अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के प्रावधान के अनुसरण में तथा भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र में दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा पदाभिहीत समस्त पुलिस अधिकारी,…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण, विभागीय नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त निर्वाचन संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी.एस. ध्रुव ने आज प्रशिक्षण आयोजित कर विभागीय नोडल अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग साफ्टवेयर’ के माध्यम से निर्वाचन…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा दो करोड़ रुपए से अधिक की नगदी और वस्तुएं जब्त
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है। राज्य में…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : प्रथम चरण के लिए अधिसूचना 20 मार्च को, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। श्रीमती कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने…
Read Moreकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (अ.ज.जा) हेतु लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन की तिथि, मतदान केंद्रों, निर्वाचक नामावली,नाम निर्देशन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, आदर्श आचार संहिता के बिंदु, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, एमसीएमसी के तहत विज्ञापन का प्रमाणन सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर आई…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : रायगढ़ लोकसभा में 7 मई को होगा चुनाव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने ली प्रेसवार्ता, जिले में आदर्श आचार संहिता लागू
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। रायगढ़ संसदीय सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आज प्रेसवार्ता कर निर्वाचन की तैयारियों और गाइडलाइन की जानकारी दी। इस दौरान जशपुर एसपी श्री शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री आई.एल ठाकुर, श्री प्रदीप कुमार साहू व अन्य पुलिस अधिकारियों सहित…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जशपुर ने शस्त्र लायसेंस धारियों को आग्नेय अस्त्र-शस्त्र जमा करने हेतु किया आदेश जारी
शस्त्र लायसेंस धारियों को समीपस्थ पुलिस थाने में जमा करना होगा आग्नेय अस्त्र-शस्त्र समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकभा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम की घोषणा एवं आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आदेश जारी कर निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु तथा लोक शांति की सुरक्षा साथ ही आम व्यक्ति की सुरक्षा हेतु सीमित अवधि के लिए जशपुर जिला क्षेत्र में आग्नेय अस्त्र लायसेंसियों से जमा करने कहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण न…
Read More