रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी होली की शुभकामनाएं, राज्य हित पर हुई अहम चर्चा
रायपुर, 13 मार्च 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद
रायपुर, 11 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकस्वरूप, जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग – मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति भेंट कर श्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और दृढ़ संकल्प की जीत करार दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम के जुझारूपन, अनुशासन और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि बारह वर्षों के लंबे इंतजार के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूज्य संत श्री लालदास साहेब का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreमहतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन
रायपुर, 9 मार्च 2025 / महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना” पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया। समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की श्रीमती आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला दिवस पर महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
रायपुर, 9 मार्च 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक श्रीमती अंजू नायक, उप संचालक सुश्री श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक…
Read Moreकुनकुरी में स्वास्थ्य क्रांति! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ, हर साल होगा आयोजन
शिविर में एम्स रायपुर के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचार शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से किया गया है आयोजित जशपुर, 08 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का माँ सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रति…
Read Moreबजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति किया आभार प्रकट
रायपुर, 07 मार्च 2025/ बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से और कर के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50…
Read Moreस्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में कुनकुरी में ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर, 08 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण!
मुख्यमंत्री श्री साय शिविर में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फुड बॉस्केट एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण-पत्र करेगें वितरण शिविर में एम्स रायपुर के जनरल मेडीसीन विभाग सहित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का किया जाएगा उपचार जशपुर, 05 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उनके विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी मंे 08 मार्च को जिला प्रशासन जशपुर द्वारा स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन एम्स रायपुर के सहयोग से बालासाहेब देशपाण्डे महाविद्यालय मैदान सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। उक्त शिविर…
Read More