मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन, कहा- छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में सप्रे जी का अमूल्य योगदान

रायपुर 18 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के…

Read More

कांकेर की हैचरी क्रांति से भारत हुआ हैरान! मत्स्य बीज में मचाई धूम, छत्तीसगढ़ बना नेशनल सप्लायर

मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात के मामले में कांकेर राज्य का अग्रणी जिला रायपुर, 18 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। कांकेर न केवल मत्स्य बीज उत्पादन में, बल्कि देश के कई राज्यों में मत्स्य बीज की आपूर्ति के मामले में राज्य के अग्रणी जिले के रूप में अपनी पहचान कायम की है। मत्स्य बीज उत्पादन और निर्यात सेे जिले की अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांकेर जिले की…

Read More

छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम : बस्तर अंचल को मिला बड़ा तोहफा

डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा बस्तर का विकास: कोंडागांव जिले में 307.96 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 11.38 किमी लंबा 4-लेन केशकाल बाईपास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी: मुख्यमंत्री श्री साय ने आभार प्रकट करते हुए बस्तर के विकास के लिए बताया निर्णायक कदम रायपुर 15 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी  द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल…

Read More

मद्दी के मार्गदर्शन में बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में अब घोटालों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव समेत प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व महापौरों की उपस्थिति में मद्दी ने सम्हाला बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास राव मद्दी के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ यह विभाग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा और प्रदेश का राजस्व बढ़ाने का कार्य होगा। श्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा – संत कबीर ने अपने उपदेशों से समाज को नई राह दिखाई

प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने की घोषणा रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार

आम महोत्सव के आयोजन से फलों और उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसान होंगे प्रोत्साहित 9 जून तक चलेगा राष्ट्रीय आम महोत्सव रायपुर, 07 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। किसान जितने ज्यादा आम के पौधे लगाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा। आम और उद्यानिकी फसलों की खेती से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेेगी। मुख्यमंत्री आज…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

दोनों परियोजनाओं से लगभग 7 लाख हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए अहम् साबित होगी परियोजना रायपुर, 07 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की है । उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग सिंचाई साधनों के विकास में पिछड़ गया है,  संभाग में सिंचाई साधनों की समस्या…

Read More

सड़क विकास को लेकर कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा नेता अमन शर्मा का कड़ा जवाब, पिछली कांग्रेस सरकार ने क्यों नहीं सुधारी सड़कों की हालत?

भाजपा नेता अमन शर्मा ने कहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आरोपों को बताया राजनीति का हिस्सा जशपुर। जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता अमन शर्मा ने जवाब देते हुए कांग्रेस की बयानबाजी को पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। अमन शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को लेकर ठोस कदम उठाए हैं और सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए आवश्यक सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अमन शर्मा…

Read More

छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री रायपुर 26 मई 2025/ जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है — आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे पामेड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़…

Read More

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया—कैसे बस्तर बना संस्कृति, सहभागिता और विकास का मॉडल

रायपुर 25 मई 2025/ राजधानी दिल्ली स्थित अशोक होटल में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन मॉडल, नवाचारों और जनभागीदारी आधारित योजनाओं ने विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रस्तुत बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे अभिनव आयोजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों का ध्यान आकर्षित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने प्रस्तुतीकरण की शुरुआत राज्य में सुशासन की संस्थागत पहल से की। उन्होंने बताया…

Read More