आरोपी मनीष उरांव के फरार रहने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 299 जा.फौ. के अंतर्गत कार्रवाई कर आरोपियों के विरूद्ध चालान किया गया था पेश. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 18 सिंतबर / कोतवाली पुलिस ने 27 नवंबर 2023 को हुई एक मारपीट की घटना में फरार आरोपी मनीष निकुंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल द्वारा लगातार गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की जानकारी मुखबीरों से ली जा रही है, इसी तारतम्य में पुलिस को यह सफलता मिली।…
Read MoreTag: रायगढ़
सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण : दुर्घटनाओं में कमी हेतु उठाए गए प्रभावी सुधारात्मक कदम.
पुलिस मुख्यालय एवं सड़क सुरक्षा समिति के प्रयासों से 2024 में रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 2% की कमी की गई है दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 17 सितम्बर / सड़क सुरक्षा के उपायों की मैदानी तैयारी एवं दुर्घटनाओं पर प्रभारी नियंत्रण के उपाय के आंकलन हेतु आज श्री संजय शर्मा, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), छत्तीसगढ़ रायपुर ने रायगढ़ जिले में वर्ष 2024 के लिए चिन्हांकित किए गए कई ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सड़क दुर्घटनाओं की रोक-थाम एवं सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य…
Read MoreRAIGARH CRIME : किराना दुकान में चोरी, एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/2024 धारा 331(4), 305 BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर शुरू की गई जांच. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 17 सितम्बर / कोतवाली पुलिस ने सूने किराना दुकान में चोरी करने वाले एक युवक और दो नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया है। चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। रिपोर्टकर्ता पूनमचंद अग्रवाल (उम्र 78 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04, जगतपुर, रायगढ़ ने थाना कोतवाली में 15 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके किराना दुकान में चोरी…
Read Moreगैर-इरादतन हत्या के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्यवाही : चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.
जंगली सुअर को मारने के उद्देश्य से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने के दौरान हुई मृत्यु. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 17 सितंबर / दिनांक 15 सितंबर 2024 को थाना कापू क्षेत्र के ग्राम इंचपारा में एक गंभीर घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें सियाम्बर राठिया (उम्र 35 वर्ष) की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना मृतक सहित गांव के 04 लोगों द्वारा जंगली सुअर को मारने के उद्देश्य से बिजली के तारों का अवैध उपयोग करने के दौरान हुई। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी…
Read Moreडायल 112 फिर सिद्ध हुई संजीवनी : गर्भवती महिला का रास्ते में कराया सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ.
परिजनों ने डायल 112 की त्वरित और प्रभावी सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर इस सेवा को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बताया वरदान. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 17 सितम्बर / प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत डायल 112 सेवा ग्रामीण इलाकों में संजीवनी सिद्ध हो रही है। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में जहां जाने के लिए नदी, नाले और पहाड़ी क्षेत्रों को पार करना पड़ता है, डायल 112 फायर, मेडिकल और पुलिस सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इवेंट का विवरण – दिनांक 15 सितंबर 2024…
Read Moreजूटमिल पुलिस ने बेंगलुरु से गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब…पुलिस ने बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड पर जेल.
जूटमिल थाने में अपराध क्रमांक 105/2024 धारा 363 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर की जा रही विवेचना के उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376(2)(D) आईपीसी, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 16 सितंबर / जिले के जूटमिल क्षेत्र से गुम हुई बालिका को जूटमिल पुलिस द्वारा बेंगलुरु से दस्तयाब कर वापस रायगढ़ लाया गया। 24 वर्षीय युवक राजकुमार उरांव बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया था। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी बालिका के पिता ने 3 मार्च…
Read Moreमोटर सायकल से महुआ शराब की तस्करी : दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से बीस लीटर महुआ शराब और मोटर साइकिल जप्त,भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 16 सितम्बर / कल घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहा के पास अवैध महुआ शराब की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा और अन्य स्टॉफ शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर महुआ शराब लेकर बहिरकेला…
Read Moreसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री आठवले 39 वें चक्रधर समारोह में हुए शामिल, कहा- शास्त्रीय संगीत को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी
रायगढ़ को बताया संगीत का गढ़, राजा चक्रधर के योगदान को अविस्मरणीय बताया समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 15 सितम्बर/ 39वें चक्रधर समारोह में आज भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में दीप प्रज्वलित कर उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया और कहा कि संगीत के क्षेत्र में रायगढ़ की पहचान है। रायगढ का नाम देशभर में फैले इसके लिए हम सभी को शास्त्रीय संगीत को जीवित बनाये रखना है। उन्होंने वर्तमान में बन रही…
Read Moreगणेश विसर्जन के दौरान हुई मारपीट : वारदात में शामिल युवक व अपचारी बालक को पुसौर पुलिस ने लिया हिरासत में, हत्या के प्रयास अपराध में भेजा रिमांड पर.
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया पंजीकृत. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 15 सितम्बर / दिनांक 13 सितम्बर 2024 की रात्रि (12:30 बजे) गणेश विसर्जन के दौरान हुई मारपीट की घटना पर पुसौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है। घटना के संबंध में संतराम मिर्रे, पिता कुरर्सो मिर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने सुबह थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गणेश विसर्जन के दौरान एक लड़के (विधि के साथ संघर्षरत बालक) ने बिना किसी कारण…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्यवाही : घरघोड़ा में गणेश दर्शन के दौरान हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी और मोबाइल बरामद, की जा रही है वैधानिक कार्यवाही.
थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 270/2024, धारा 128(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया पंजीकृत. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 15 सितम्बर / थाना घरघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत लूटपाट की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थी तुषार बैरागी, पिता लक्ष्मीकांत बैरागी, निवासी बुड़िया, थाना तमनार, जिला रायगढ़ द्वारा आज सुबह थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 14 सितंबर 2024 की रात, जब वह अपने मित्रों के साथ घरघोड़ा में गणेश जी के दर्शन करने गया था, तब घरघोड़ा के वार्ड…
Read More