मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हरगवां गांव में औचक दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर 21 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की…

Read More

गृह जिले जशपुर के ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : कहा- मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प

दोकडा में कॉलेज सहित अन्य कार्यों की घोषणा की पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद जशपुर 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के कोने-कोने में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने निकले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज उनके गृह जिले जशपुर के दोकड़ा ग्राम में उतरा। यहाँ समाधान शिविर में उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही और पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानी।…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे ग्राम दोकड़ा, हैलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर, 21 मई 2025 : जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम दोकड़ा में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ पहुंचे। दोकड़ा हैलीपैड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, सरगुजा आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री दोकड़ा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनने…

Read More

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित दुर्ग, 20 मई 2025/ सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी : निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई

अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण रायपुर  20 मई 2025/ राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ग्राम चराईडांड़ के मिर्धा परिवार की बेटी तेजस्विनी की शादी में पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिए

जशपुर 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला विकास खंड के ग्राम चराईडाड़ में मिर्धा परिवार के मनबहाल राम और श्रीमती उमा देवी की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचकर नव वधू तेजस्विनी सिंह और अमित कुमार को अपना आशीर्वाद दिए और सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, भरत सिंह, विक्रमादित्य सिंह जुदेव, सुनील गुप्ता, कृष्णा राय और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

जशपुर, 17 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुलदुला विकासखंड के ग्राम चराईडाड़ में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने ग्राम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, आम नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

Read More

जशपुर : देशभक्ति गीत के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय-तिरंगे झंडे’ की जयकार से गुंजने लगा स्थल

जशपुर 17 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम दुलदुला विकासखंड के चराईडांड शिव मंदिर से आम बगीचा तक आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत , नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव भरत सिंह, श्री विक्रमादित्य सिंह जुदेव, श्री सुनील गुप्ता , श्री कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में ली पत्रकार-वार्ता

राजनांदगांव 16 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2025 के संबंध में पत्रकार-वार्ता ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार में हम लगातार दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज सबसे पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लाक के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुआ। इसके बाद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण – विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, महापौर अन्य जनप्रतिधि रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर स्नेह एवं दुलार दिया राजनांदगांव 16 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय राजनांदगांव के हीरामोती वार्ड में 36 लाख 66 हजार रूपए की लागत के विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशेषीकृत दत्तक अभिकरण में निवासरत नन्हे-मुन्हे बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें स्नेह एवं दुलार दिया। इस दौरान श्री साय एवं…

Read More