जिला न्यायालय एवं पुलिस विभाग की सामूहिक कार्यशाला ….. न्यायालय के द्वारा जारी होने वाले समंस, नोटिस एवं वॉरण्ट को सॉफ्टवेयर NSTEP के माध्यम से तामिली किये जाने के संबंध में हुई चर्चा.

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय एवं पुलिस विभाग का सामुहिक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें इलेक्ट्रानिक मोड के माध्यम से न्यायालय के द्वारा जारी होने वाले समंस, नोटिस, एवं वॉरण्ट आदि को माननीय ई-कमेटी सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा बनाये गये सॉफ्टवेयर NSTEP (National Service and Tracking of Electronic Processes) के माध्यम से तामिली किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। उक्त कार्यशाला में NSTEP (National Service and Tracking of Electronic Processes) के उपयोग एवं आवश्यकता के…

Read More

पुलिस द्वारा मवेशी तस्करों के ऊपर की गई कार्यवाही, पैदल परिवहन कर बुचड़खाना ले जाते पकड़े गये : 2 प्रकरण में कुल 16 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

2 प्रकरण में कुल 155 नग मवेशी बछड़ा बैल, किया गया जप्त थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0 में अप० क.76, 77/2024, धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.03.2024 के प्रार्थी 1. मोती लाल यादव, 2. पुणेन्द्र शर्मा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया जिसमें आरोपियों द्वारा ग्राम बुटेना खार एवं ग्राम खरकेना हाई स्कूल के पास में कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंशों को पैदल मारते पीटते हुये बड़ी बेरहमी से रस्सीयों से बांध…

Read More

चाकूबाजी के ख़िलाफ़ बिलासपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही, संदिग्ध को पुलिस ने तत्परता से लिया गिरफ़्त में, आरोपी का निकला गया जुलूस

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर भेजा गया आरोपी सागर अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना  सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना सिरगिटटी में अपराध क्रमांक- 188/2024, धारा – 294,323,506, 307 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक दीप पिता बीसी दीप उम्र 33 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर बाडा सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी दिनांक 01.03.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि…

Read More

65 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी धनसिंह नायक पिता स्वामी नायक उम्र 30 साल साकिन नायक मोहल्ला पचपेड़ी से थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा 65 पाव देशी प्लेन शराब जुमला 11.70 लीटर जुमला कीमत 5200/- रुपये की हुई जप्ति. नशे के विरुद्ध पचपेड़ी पुलिस का अभियान एवं कार्यवाही लगातार जारी रहने की जानकारी दी गई. समदर्शी न्यूज़ –बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने निर्देश पर दिनाँक 03 मार्च 2024 को मुखबिर की सूचना…

Read More

ध्वनि प्रतिबंधित क्षेत्र का किया गया निरीक्षण : नियम का पालन न करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने किया गया निर्देशित.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : दिनांक 02 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय व आवसीय परिसर के सामने की रोड जो कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा पूर्व में जारी आदेश के द्वारा ध्वनि प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसका पी.डब्लू.डी. के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी, नगर पंचायत बोदरी के अधिकारी व नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा व माननीय उच्च न्यायालय प्रोटोकाल अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया और आवसीय परिसर के दोनों तरफ बड़े -बड़े बोर्ड लगाकर ध्यनि प्रतिबंधित क्षेत्र लिखने…

Read More

एक दिवसीय कार्यशाला : ‘दण्ड संहिता से न्याय संहिता की ओर’ नये कानून के प्रावधानों व विशेषताओं से उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों को कराया गया अवगत.

स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के मार्गदर्शन एवं उनकी उपस्थिति में एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : आने वाले समय में भारतीय कानूनों में बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के परिपेक्ष्य में आज बिलासपुर जिला पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय गृह मंत्री की मंशानुरूप, प्रत्येक जिलों में नवीन कानून के महत्वपूर्ण बदलावों को प्रबुद्धजनों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में इसकी महत्ता व इसकी भावना को पहुंचाया जा सके, इसे ध्यान में रखते हुये आज…

Read More

क्रुरतापूर्वक 13 नग मवेशी को बिक्री हेतु बूचड़ खाना ले जाने वाले चार आरोपी आए तखतपुर पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से 13 नग भैंस मवेशी कीमत 1,30,000/- रूपये एवं नगदी रकम 10,000/- रूपये किये गये जप्त !

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी तखतपुर द्वारा क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत लगातार की जा रही कार्यवाही.  आरोपियों का नाम – 1.कुशल बंजारे पिता चाराचंद बंजारे उम्र 32 साल निवासी नवापारा जरौंधा,  2. भगवान सिंह अनंत पिता कुंवर सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम खैरझीटी थाना कोटा, 3 अपचारी बालक 4. रितेश कुमार पहरे समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में अवैध…

Read More

पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पीड़िता से शादी का प्रस्ताव रखकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा मारपीट कर दिया गया जान से मारने की धमकी आरोपी भूपेन्द्र पटेल पिता रामगुलाम पटेल उम्र 27 वर्ष पता – ग्राम सारिसताल पोस्ट अखरार थाना लोरमी जिला मुंगेली वर्तमान पता इमलीपारा गली नम्बर एक थाना सिविल लाईन बिलासपुर के विरुद्ध थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध कमांक – 185/2024, धारा 376 506 323 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है की दिनाँक 20/02/2024 को पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर लिखित में आवेदन पेश…

Read More

पुलिस विभाग से सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों की विदाई : पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके पुलिस विभाग के कार्यकाल को सराहते हुए उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं !

विदाई समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार परिजन रहे उपस्थित. सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी का परिवार और पुलिस स्टॉफ की उपस्थिति में दी गई विदाई, सबके कार्यकाल से अच्छे कार्यों से सीख लेने पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई प्रेरणा. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : ज़िला पुलिस बिलासपुर द्वारा आज दिनाँक 28 फरवरी 2024 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कर्मचारी को विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, उप…

Read More

थाना कोनी में आईटीआई कालोनी में रात्रि जुआ में खेल रहे आठ आरोपियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोनी को आईटीआई कॉलोनी शिव मंदिर के पास कोनी में कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ते ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर दिनांक 28 फरवरी 2024 के दरम्यानी रात करीबन 1:30 बजे थाना कोनी पुलिस द्वारा जिसमें रेड करवाई किया गया। रेड…

Read More