जशपुर: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मॉडल विलेज एक्शन प्लान तैयार, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर आजीविका तक ग्रामीणों ने तय की प्राथमिकताएँ

जशपुर, 13 सितम्बर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में विकास की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से मॉडल विलेज एक्शन प्लान बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिला मास्टर ट्रेनर को एक विकासखंड के एक गांव में विलेज एक्शन प्लान बनाने के लिए चयनित किया गया है । इसी कड़ी में जिला मास्टर ट्रेनर तथा ब्लॉक मास्टर ट्रेनर दल द्वारा विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्वयं निर्धारित प्रक्रिया अपना कर विलेज एक्शन प्लान बनाने का कार्य किया गया। इसके द्वारा उन्हें ग्राम…

Read More

कोरबा में आदिवासी विकास की ऐतिहासिक बैठक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 75 करोड़ के बजट के साथ दी शिक्षा, खेल और सिंचाई परियोजनाओं की सौगात

आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास…

Read More

विकास का नया अध्याय: कोरबा में विभागीय स्टॉलों से हितग्राहियों को करोड़ों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी खुशियां

कोरबा, 10 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास…

Read More

बदलेगा जशपुर का नक्शा : 171 करोड़ से अधिक लागत वाली तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का टेंडर पूरा, जल्द गूंजेगी मशीनों की आवाज़

जशपुर, 10 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सड़क विकास की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। जिले के तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आगामी दिनों में इन निर्माण कार्यों की शुरुआत होने से जिलेवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और विकास का नया मार्ग मिलेगा।जिले में होने वाले प्रमुख सड़क निर्माण बागबहार-कोतबा मार्ग लंबाई 13.20 कि.मी. केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वादा साकार: पत्थलगांव को मिलेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड, नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृत किए 5 करोड़

जशपुर 10 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पालिका को आधुनिक बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए संचालनालय द्वारा चार करोड़ 99 लाख 75 हजार रुपए की मंजूरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से अधोसंरचना…

Read More

Breaking News : विष्णुदेव साय सरकार ने दी 9.15 करोड़ की स्वीकृति, राजपुरी नाला पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल

जशपुर, 09 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरी कर दी है।छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के बगीचा से रेगले मार्ग पर राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार पुल निर्माण की निविदा केवल 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प: समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता कदम, रायगढ़ चक्रधर समारोह में हुई ऐतिहासिक घोषणाएँ

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ में कला और संस्कृति के प्रति अलग ही प्रेम है। इस प्रेम को स्थायी बनाए…

Read More

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य : मुख्यमंत्री श्री साय ne खरसिया में किया रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में शुरू होंगे अटल डिजिटल सेवा केंद्र श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण खरसिया में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने की घोषणा रायपुर 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे ओवरब्रिज सहित 66.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी…

Read More

महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त : 69 लाख महिलाओं को मिला 647 करोड़ का लाभ, अब तक 12,376 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित, “माताओं-बहनों के सम्मान से ही राज्य की समृद्धि संभव”— मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा संदेश, महतारी वंदन योजना से नई उम्मीद

रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। कुल 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक…

Read More

बड़ी सौगात! छत्तीसगढ़ में पावर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय का शिलान्यास, मुख्यमंत्री बोले – मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा है प्रदेश

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा रायपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों…

Read More