बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल : महानदी तटबंध निर्माण और हाई मास्ट लाइट लगाने शुरू हुई कार्यवाही

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के दौरे का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा रायपुर 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 9 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम बल्दाकछार में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप जिला प्रशासन ने तीव्रता से कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सर्वे एवं योजना निर्माण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में आज जल संसाधन विभाग और क्रेड़ा (CREDA) विभाग के अभियंताओं की टीम बल्दाकछार पहुंची। टीम…

Read More

जशपुर में सुशासन तिहार के समाधान शिविर से किसानों को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, अब उन्नत बीज और खाद खरीदना हुआ आसान

सुशासन तिहार से गांव गांव में पहुंच रहा है सुशासन का संदेश जशपुर, 06 मई 2025/ राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहला और दूसरा चरण उपरांत सुशासन तिहार के तीसरा चरण 5 मई से शुरू हुआ है, जो कि 31 मई तक चलेगा। जशपुर जिले में 08 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य बनाए गए कुल 52 कलस्टर एवं 5 नगरीय निकायों में समाधान शिविर…

Read More

जशपुर से 391 श्रद्धालुओं को मिला मथुरा-वृंदावन दर्शन का सौभाग्य, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को पहली बार मिला सम्मानजनक स्थान

तीर्थदर्शन योजना नियम में संशोधन बाद मौका मिलने पर 41 विधवा एवं 15 परित्यक्ता ने की मथुरा वृन्दावन की यात्रा श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम में 2012 यथा संशोधित 2025 के तहत वृद्धजनो एवं दिव्यांगो के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी तीर्थ यात्रा कराने का नियम बनाया गया है। इन महिलाओं के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं रखी गयी है। जिले से पहली बार 41 विधवा एवं 15 परित्यक्ता महिलाओं ने भी इस योजना के तहत…

Read More

8 दिव्यांगों की ज़िंदगी बदली चंद मिनटों में! जशपुर में सुशासन तिहार बना उम्मीद की नई सुबह, ट्रायसायकल और वॉकर से मिला चलने का सहारा

जशपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान के साथ मांगों के अनुसार विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है। जिससे लोगों को त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार के तहत सहायक उपकरण प्राप्ति के लिए दिव्यांग सुबानी, प्रवीण कुजूर, निशांत खलखो, प्रफुल्ल बेक…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में बदला गया ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 04 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोखी के बाबाजी पारा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों…

Read More

सुशासन तिहार 2025 : प्रतिमा ने ग्राम एकम्बा में सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की दी थी जानकारी, क्रेडा विभाग द्वारा नया पंप का लगाकर संयंत्र को किया गया चालू 

आम नागरिकों के मांगों और शिकायतों का किया जा रहा निराकरण जशपुर, 04 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले अतंर्गत सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त हुई मांगों और शिकायतों को सभी विभागों द्वारा प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्रेडा विभाग द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को चरणबद्ध तरीके से निराकरण की कार्यवाही की जा रही है और आवेदकों को उनके दिए गए आवेदन पर की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जा रहा है। क्रेड़ा विभाग द्वारा जानकारी दी गई है…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कौशल, रोजगार और आजीविका पर नीति-आयोग की कार्यशाला का किया शुभारंभ : कहा – युवा शक्ति से होगा ‘विकसित भारत’ का निर्माण

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के कौशल विकास को लेकर किए 4 महत्वपूर्ण एमओयू, खुलेंगे रोज़गार के नए द्वार युवाओं को रोजगार दिलाने राज्य समर्थन मिशन का हो रहा संचालन रायपुर, 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्यशाला बदलते समय की जरूरतों के…

Read More

पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिशा-निर्देश जारी : डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिए पानी का जमाव हटाकर साफ-सुथरा रखने के निर्देश

नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को नलकूप स्रोतों में क्लोरीन या सोडियम हाइपोक्लोराइड डालकर शुद्धिकरण करने कहा, साल में कम से कम दो बार साफ करें पानी टंकी रायपुर. 1 मई 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने इसके लिए सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। विभाग ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : नक्सल पीड़ितों ने नक्सल उन्मूलन अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने का किया अनुरोध

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 1 मई 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में बस्तर अंचल से आए नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के वे नक्सल हिंसा पीड़ित शामिल थे, जिन्होंने विगत वर्षों में नक्सली हिंसा के कारण अपनों को खोया है, शारीरिक यातनाएँ झेली हैं अथवा विस्थापन का दंश सहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा…

Read More

हर युवा के चेहरे की चिंता हमने पढ़ी, हर परिवार की पीड़ा हमने समझी और उसका समाधान करने का किया प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ के बर्खास्त बीएड शिक्षकों के जीवन में लौटी खुशियाँ: 26 सौ से अधिक युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय शिक्षकों ने कहा – मुख्यमंत्री ने निभाई मुखिया की भूमिका: सुशासन और संवेदनशीलता का दिया उदाहरण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सहायक शिक्षकों ने जताया आभार रायपुर 01 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से छत्तीसगढ़ के 26 सौ से अधिक बीएड अर्हताधारी बर्खास्त सहायक शिक्षकों के जीवन में खुशियां लौट आई है। प्रदेश सरकार ने बर्खास्त…

Read More