छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण और आय में उल्लेखनीय प्रगति रायपुर : बिलासपुर जिले में किसानों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनमें एकीकृत खेती प्रणाली, मूल्य संवर्धन, संसाधन संरक्षण, बागवानी को बढ़ावा और कृषि यांत्रिकीकरण जैसे कदम शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, फसल की पैदावार में सुधार करना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से बिलासपुर जिले में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने…
Read MoreTag: #आधुनिकखेती
90 कंपनियों की प्रदर्शनी, 280 हाइब्रिड किस्में, हाई-टेक शेडनेट: जशपुर के कृषकों ने रायपुर में देखा भविष्य की खेती
जशपुर जिले के कृषकों ने किया रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का अवलोकन 50 किसानों ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत किया अध्ययन भ्रमण जशपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के कुल 50 कृषकों का दल उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ अध्ययन भ्रमण हेतु रायपुर पहुंचा। इस भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत पद्धतियों, नवीन कृषि उपकरणों तथा नवाचार फसलों की जानकारी प्रदान करना रहा। सीबी क्रॉप शो 2025 का अवलोकन – कृषक दल को चावड़ाबाग, रायपुर में आयोजित सीबी क्रॉप शो…
Read Moreमेहनत से आधुनिकता की ओर: किसान प्रदीप पटेल ने 51.60 क्विंटल धान बेचकर ट्रैक्टर खरीदने का सपना किया साकार
खेती से कमाई, अब आधुनिकता की ओर बढ़ते कदम : मेहनत से मिली नई उड़ान – किसान प्रदीप पटेल अब खरीदेंगे अपना ट्रैक्टर रायपुर : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गंधराचुवा के युवा एवं मेहनतकश किसान प्रदीप पटेल ने इस खरीफ सीजन में अपनी उपज बेचकर अपने एक बड़े सपने को सच करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में प्रदीप ने करीब 2 एकड़ भूमि से प्राप्त 51.60 क्विंटल धान राज्य सरकार को बेचा है। प्रति क्विंटल 3100 रुपये के समर्थन मूल्य से वे बेहद खुश…
Read Moreजशपुर में बागवानी सेक्टर को बड़ा बूस्ट! माली प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू—ग्रामीण युवाओं के लिए खुलेंगे नए रोजगार अवसर
जशपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना घटक-मानव संसाधन विकास माली प्रशिक्षण कार्यकम शासकीय उद्यान रोपणी दुलदुला में उद्यानिकी विभाग द्वारा विगत 18 नवम्बर 2025 को विधिवत शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह द्वारा किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित माली प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल बन चुका है। बदलते कृषि परिदृश्य, बढ़ती उद्यानिकी मांग, और गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं और पारंपरिक मालियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है।…
Read Moreकृषि में क्रांति : जशपुर की मिट्टी से निकली सफलता की कहानी, 60 वर्षीय किसान ने बदली खेती की परिभाषा, आधुनिक तकनीक से की कमाई ₹16,000 प्रति एकड़ ! उन्नत तकनीक ने बदल दी गेहूं के फसल की किस्मत !
गेहूं की फसल कम लागत में किसानों को को रहा अधिक लाभ. जशपुर. 26 सितम्बर 2025 : जशपुर जिले के किसानों के लिए अब खेती मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत तकनीकी विधि अपनाने वाले किसान अब कम लागत में अधिक उत्पादन और दुगुनी आमदनी पा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कृषि विभाग और उद्यान विभाग के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक खेती का प्रसार तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार के ग्राम बोखी के 60 वर्षीय…
Read Moreकृषक क्रांति अभियान: जशपुर के किसान शैक्षणिक भ्रमण से सीख रहे उन्नत खेती और बीज उत्पादन तकनीक
कृषक क्रांति अभियान : शैक्षणिक भ्रमण से किसान सीख रहे उन्नत खेती के तरीके जशपुर, 16 सितम्बर 2025/ जिले में कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा हरी झंडी दिखा कर किसानो को शैक्षणिक भ्रमण में भेजा गया है। भ्रमण में किसान रायपुर क़ृषि महाविद्यालय के टिसु कल्चर लैब में टिसु कल्चर की गुणवत्ता एवं विशेषता के बारे में तथा वी एन आर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर मे विभिन्न फसलों के उन्नत बीजों के उत्पादन तकनीक, उनके उत्पादन क्षमता, कीट रोग के प्रति प्रतिरोधकता इत्यादि की जानकारी ले…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम निर्णय, राज्य के भविष्य को नई दिशा देने की तैयारी
रायपुर, 14 मई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की शिक्षा, संस्कृति, औद्योगिक विकास और युवाओं के सशक्तिकरण को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से मंत्रिपरिषद की बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित इस कैबिनेट बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू करने से लेकर, आर्थिक रूप से संघर्षरत कलाकारों और साहित्यकारों की पेंशन में वृद्धि, औद्योगिक नीति 2024-30 में रोजगारपरक बदलाव तथा आधुनिक खेती, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और टेक्सटाइल…
Read More