स्थाई वारंटी अनीस खलखो है, आदतन बदमाश, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी में चोरी, लूट व मारपीट का 08 प्रकरण दर्ज स्थाई वारंटी अनीस खलखो को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी थी जेल, माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से ही था फरार, माननीय न्यायालय ने जारी किया था स्थाई वारंट,पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः कुनकुरी की धोबी पारा से धर दबौचा गिरफ्तार स्थाई वारंटी – अनीस खलखो उम्र 19 वर्ष, निवासी धोबी पारा, कुनकुरी, जिला जशपुर ( छ. ग) जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर…
Read MoreTag: #कुनकुरी_समाचार
ऑपरेशन आघात : कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
प्लास्टिक की ज़रकीन में कच्ची महुआ शराब को भरकर बिक्री हेतु ले जा रहा था आरोपी, आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जुगू, उम्र 40 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छ.ग) के विरुद्ध थाना कुनकुरी में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 11.11.25 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि, आजाद मोहल्ला , कुनकुरी, निवासी जुगु, अपने साथ एक झोले में सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में अवैध रूप से महुआ शराब भरकर, गड़ाकाटा की…
Read Moreरायकेरा में गूंजा “भारत माता की जय” — संघ के पथसंचलन में उमड़ा जनसैलाब, शताब्दी वर्ष की हुई घोषणा!
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल रायकेरा में विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को हर्षोल्लास और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई, जहाँ स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार एवं श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन कर संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल जी और मुख्य वक्ता श्री सहदेव भगत जी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…
Read Moreकुनकुरी में महाकुल समाज का शपथ ग्रहण समारोह, समाज की ताकत दिखी कुनकुरी में ! नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर किया एकता का संकल्प, महाकुल समाज ने संगठन और शिक्षा को दी प्राथमिकता.
जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाज की एकजुटता पर दिया जोर. कुनकुरी. 18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महाकुल समाज सेवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कुनकुरी विकासखंड के डुगडुगिया सामाजिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव सहित समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा, शिक्षा और एकता…
Read Moreऑपरेशन शंखनाद में बड़ी सफलता : पशु तस्करी का फरार आरोपी दिलीप महतो आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस को चकमा देकर छुपा था महाराष्ट्र से झारखंड तक!
चौकी मनोरा के एक व सिटी कोतवाली के दो, तथा थाना कुनकुरी के एक पशु तस्करी के प्रकरण में पुलिस कर रही थी तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व चौकी मनोरा तथा थाना कुनकुरी में 4,6,10 तथा थाना कुनकुरी में कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व 11(1)(क),(घ) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम:- दिलीप कुमार महतो उर्फ कलदीयूस महतो, उम्र 35 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, जिला गुमला (झारखंड)। जशपुर, 2 जून 2025 : मनोरा पुलिस को…
Read Moreकुनकुरी : मानसिक अवसाद में डूबी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी न होने से थी परेशान
कुनकुरी, 7 मई 2025 : थाना कुनकुरी क्षेत्र के बेमताटोली शांतिपारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवती ने मानसिक अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुमारी नित्या खलखो पिता स्व. इग्रेश खलखो के रूप में हुई है, जो हाल ही में कुसमी के कार्मेल स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। मिली जानकारी के अनुसार, नित्या बीते 15-20 दिनों से अपने घर बेमताटोली लौटी हुई थी। 4 मई को वह अपनी चचेरी बहन स्मिता खलखो के साथ अंबिकापुर गई…
Read Moreधुमाडांड में पीडीएस दुकान पर बवाल : राशन घोटाले पर भड़के हितग्राही, दुकान बंद कर जताया विरोध
सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा शिकायत-पत्र, सरपंच ने उच्चस्तरीय जांच का दिया भरोसा कुनकुरी, 29 अप्रैल 2025 – कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुमाडांड में मंगलवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) में वर्षों से चल रही राशन वितरण में अनियमितता आखिरकार ग्रामीणों के धैर्य की सीमा लांघ गई। लंबे समय से चुप रहने के बाद आज सैकड़ों हितग्राहियों ने पीडीएस दुकान पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकान को घेर लिया और कामकाज ठप करा दिया। बायोमेट्रिक होती है, राशन नहीं मिलता ग्रामीणों ने आरोप…
Read Moreकुनकुरी में कांग्रेसी नेता यू.डी. मिंज के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग
कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025 – भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के नेतृत्व में आज कुनकुरी नगर में कांग्रेस के पूर्व विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यू.डी. मिंज द्वारा फेसबुक पर किए गए कथित देश विरोधी पोस्ट के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसने स्थानीय राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में कुनकुरी विश्राम गृह में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए कांग्रेसी नेता यू.डी. मिंज के खिलाफ “यू.डी.…
Read Moreब्रेकिंग : आज कुनकुरी में देश एवं सेना विरोधी पोस्ट के विरुद्ध फूटेगा आक्रोश — बीजेपी करेगी पूर्व विधायक यू.डी. मिंज के पुतले का दहन और एफआईआर दर्ज करने की मांग
कुनकुरी, 28 अप्रैल 2025: देशभक्ति के जज़्बे से भरे कुनकुरी वासी आज एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के गवाह बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुनकुरी के नेतृत्व में आज शाम 5 बजे थाना कुनकुरी में पूर्व विधायक यू.डी. मिंज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, और बस स्टैंड कुनकुरी में उनके पुतले का दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यू.डी. मिंज पर आरोप है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संभावित युद्ध को लेकर भारत की हार की कामना कर राष्ट्र का घोर अपमान किया है। इस बयान से आहत…
Read More