मुंबई में अनोखा रक्षाबंधन : राखी बांधकर लिया वृक्षों की रक्षा का संकल्प, 28 वर्षों से चल रही अनोखी परंपरा, वृक्षों संग मनाया जा रहा है रक्षाबंधन.

हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है, उनकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है – साईं मसन्द  मुम्बई/रायपुर. 12 अगस्त 2025 : मुंबई के लोखंडवाला में प्रसिद्ध सिंधी फिल्म निर्माता आनन्द मनवाणी के बंगले पर 28वां वृक्षों के साथ रक्षा-बंधन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि साईं जलकुमार मसन्द ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं – वे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, जल चक्र को संतुलित रखते हैं और जलवायु परिवर्तन से बचाव में मदद करते हैं। उन्होंने वृक्षों की रक्षा…

Read More

सारंगढ़ में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश, सीएम साय समेत नेताओं ने थामा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी के नाम पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में आए अतिथि अजय जामवाल, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव,  जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, अनुराग सिंहदेव सहित कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित डीएफओ उपस्थित थे।

Read More