जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक हायर सेकेंडरी पण्डरापाठ और टट्केला के प्राचार्यो को शो-काज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश जशपुर : यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् सीईओ अभिषेक कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी बीईओ,एबीईओ और जिले के समस्त शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में परीक्षा परिणाम, पाठ्यक्रम पूर्णता, कक्षा दसवीं और बारहवीं के कम अच्छे बच्चों और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों , जेईई और नीट की तैयारी, विद्यालय में कराए…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_खबरें
पाँच महीने तक करती रही चोरी ! नौकरानी ने अलमारी से पार किए लाखों के गहने, सोने के गहने गलवाकर बनाए नए जेवर – भिलाई की महिला घरेलू सहायिका गिरफ्तार, अब पहुंची जेल.
घर में काम करने वाली महिला ने की चोरी की घटना, अलमारी से सोने के जेवरात किये पार. चुराए गहनों को गलवाकर बना लिए थे नए जेवरात, आरोपिया से लगभग 35 ग्राम सोने का जेवर बरामद दुर्ग : पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला द्वारा की गई सोने के गहनों की चोरी का खुलासा किया है। आरोपिया बबीता बिनिया (33 वर्ष), निवासी कैलाश धाम, पुरानी भिलाई ने अपने मालिक के घर से पिछले पांच महीनों में लगभग 35 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर गलवाकर…
Read Moreछत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
रायपुर : उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति…
Read Moreबीजापुर में विकास की दस्तकः धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के सात गांवों में पहली बार लगा मेगा हेल्थ कैंप, 989 ग्रामीणों को मिला उपचार का लाभ
रायपुर : कभी माओवाद की छाया में सिमटे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इन्द्रावती नदी पार बसे गांवों में अब विकास की नई सुबह दिखने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति 2025 के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। बड़ी संख्या में माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद अब इन दुर्गम इलाकों में प्रशासन ने पहली बार सात गांवों में एक साथ मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया, जिसने ग्रामीणों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी। इस अभियान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम…
Read Moreकोरबा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि — परिवार से मिलकर जताई संवेदना
अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि…
Read Moreपुलिस की त्वरित कार्यवाही : रात के अंधेरे में नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट, चिल्लाने पर भागा आरोपी, पंद्रह वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी की कोशिश ! आरोपी समीर गयार को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी समीर गयार उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2),74,75(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर गयार (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 की शाम नाबालिग बालिका अपनी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करमा परब पर्व 2025 में की भगवान करमा राजा की पूजा, कहा – यह हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करमा परब पर्व 2025 में हुए शामिल रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करमा पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करमा राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreउर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन: जशपुर में चार उर्वरक संस्थानों की अनुज्ञप्ति 21 दिनों के लिए निलंबित, 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण
जिंदल सेल्स, पायल फर्टिलाईजर, डीपीएमके फर्टिलाईजर एवं शर्मा कृषि केन्द्र के अनुज्ञप्ति 21 दिवस के लिए निलंबित जशपुर, 09 सितम्बर 2025/ अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि जशपुर ने पत्थलगांव विकासखण्ड के मेसर्स जिंदल सेल्स पत्थलगांव, पायल फर्टिलाईजर बागबहार, डीपीएमके फर्टिलाईजर पत्थलगांव एवं शर्मा कृषि केन्द्र कोतबा के अनुज्ञप्ति 21 दिवस के लिए निलंबित किए गए हैं। उन्होंने उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुप्ति निलंबित करते हुए संबंधितों को 03 दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश…
Read Moreभाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़ – दीपक बैज
डबल इंजन की सरकार में ड्रग्स कैसे पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ पहुंच रहा ? रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराध और नशाखोरी का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती, नशे का व्यापार प्रदेश की खास्ताहाल हो चुकी कानून व्यवस्था का उदाहरण है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास को दी जा रही प्राथमिकता : कोनी-मोपका बायपास के पुनर्निर्माण हेतु 59.55 करोड़ रुपए की स्वीकृति
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्वीकृति रायपुर, 08 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर जिले के कोनी-मोपका बायपास के पुनर्निर्माण के लिए 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के अंतर्गत दी गई है। लगभग 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क की स्थिति विगत कई वर्षों से अत्यंत दयनीय थी। एनटीपीसी सीपत, स्पंज आयरन फैक्ट्रियों, कोलवाशरी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ घने शहरी…
Read More