IITF 2025 में छत्तीसगढ़ का जलवा: पवेलियन को मिला “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल”, 25 वर्षीय सफर और नवाचार की अद्भुत प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ पवेलियन को 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में मिला “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” रायपुर : छत्तीसगढ़ ने 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़  के पवेलियन को उत्कृष्ट थीमैटिक प्रस्तुति और डिस्प्ले के लिए प्रतिष्ठित “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली के भारत मंडपम में दिया गया, जहाँ आईआईटीएफ 14 से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर मिला यह सम्मान यह उपलब्धि ऐसे समय मिली है जब छत्तीसगढ़ वर्ष…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा

रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…

Read More

जशपुर में 5 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव, रणजीता स्टेडियम में उमड़ेगी पारंपरिक संस्कृति की छटा

जशपुर : राज्य शासन द्वारा करमा महोत्सव के स्थान पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त महोत्सव के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। जिसके तहत् दिनांक 3 नवम्बर तक को ग्राम पंचायत स्तर पर 4 नवम्बर तक विकासखण्ड स्तर एवं 5 नवम्बर को जिला स्तर में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाना है। पंचायत स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर लोक नृत्य महोत्सव आयोजित कर प्रति विकासखण्ड 02 लोक नृत्य दल चयन…

Read More

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल हुए और इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गत वर्ष भी इसी सभागार में जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जशपुर में आयोजित 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया शामिल हुए थे, जिसमें जनजातीय समाज…

Read More

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

बिलासपुर ,30 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया गया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की…

Read More